वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री राधामोहन का निधन, PM मोदी सहित अन्य ने जताया शोक

Last Updated 11 Jun 2021 01:46:13 PM IST

वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, गांधीवादी एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् पद्मश्री राधामोहन का ओडिशा में भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया।


सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री राधामोहन

पारिवारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि प्रोफेसर राधामोहन काफी समय से बीमार थे और उन्हें निमोनिया के इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। वह पुरी के एससीएस कॉलेज से अर्थशास्त्र प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले उन्होंने राज्य पर्यावरण विभाग में अपनी सेवा दी।

प्रो. राधामोहन और उनकी बेटी साबरमती को पिछले वर्ष ओडिशा के नयागढ़ जिले में बंजर भूमि पर पेड़-पौधे लगाकर उसे हरे भरे जंगल में बदलने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्थशास्त्री और पर्यावरणविद प्रोफेसर राधामोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मोदी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, “ प्रो़ राधामोहन जी को कृषि और विशेष रूप से सतत तथा आग्रेनिक प्रक्रियाओं के प्रति जुनून था। अर्थशास्त्र और पारिस्थितिकी में उनके ज्ञान का सम्मान किया जाता था। उनके निधन से दुख हुआ है। उनके परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रोफेसर राधामोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “गांधीवादी और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर राधामोहन के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ।”

उन्होंने कहा, “अर्थशास्त्री से पर्यावरणविद बने प्रोफेसर राधामोहन का दीर्घकालिक जैविक खेती में विशिष्ट योगदान था। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना।”

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी प्रोफेसर राधामोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

नड्डा ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपने संदेश में कहा, "प्रसिद्ध समाज सेवी एवं विख्यात कृषि विशेषज्ञ प्रोफेसर राधामोहन जी के निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारवालों और समर्थकों के साथ है।"

वार्ता
भुवनेश्व


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment