उत्तर प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अनूप चंद्र पांडेय निर्वाचन आयुक्त नियुक्त
Last Updated 09 Jun 2021 10:37:34 AM IST
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अनूप चंद्र पाण्डेय को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।
![]() अनूप चंद्र बने नए निर्वाचन आयुक्त (file photo) |
विधि एवं न्याय मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी पाण्डेय को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है।
मंत्रालय के अनुसार, इस बाबत विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि विभाग की ओर से कल देर शाम अधिसूचना जारी की गयी है।
पाण्डेय की नियुक्ति पदभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी।
| Tweet![]() |