केंद्र के दिल्ली को आक्सीजन के आवंटन के फैसले का कुछ राज्य सम्मान नहीं कर रहे : अदालत

Last Updated 22 Apr 2021 03:56:07 PM IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र द्वारा हरियाणा जैसे दूसरे राज्यों के संयंत्र से दिल्ली को आवंटित ऑक्सीजन के फैसले का स्थानीय प्रशासन द्वारा सम्मान नहीं किया जा रहा है और इसे तत्काल सुलझाने की जरूरत है।


दिल्ली उच्च न्यायालय

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की यह टिप्पणी तब आई जब दिल्ली सरकार ने अदालत को बताया कि हरियाणा के पानीपत से होने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति को वहां की स्थानीय पुलिस अनुमति नहीं दे रही है।

दिल्ली सरकार ने अदालत को यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ संयंत्रों से भी ऑक्सीजन का लेकर नहीं आने दिया गया।
सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से कहा कि वह दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए मुद्दे पर निर्देश (केंद्र सरकार से) लेंगे।
सॉलिसीटर के अनुरोध पर अदालत ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई कुछ समय बाद करेगी।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment