भारत-पाकिस्तान के DGMO की Hotline पर बातचीत, LoC पर शांति बनाए रखने पर बनी सहमति
भारत और पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर और अन्य क्षेत्रों में संघर्ष विराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने गुरूवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।
![]() LoC पर शांति बनाए रखने पर भारत-पाक की बनी सहमति (प्रतिकात्मक फोटो) |
भारत एवं पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच बैठक में संघर्षविराम को लेकर फैसला किया गया, जो बुधवार आधी रात से लागू हो गया।
दोनों देशों के डीजीएमओ ने हॉटलाइन संपर्क तंत्र को लेकर चर्चा की और नियंतण्ररेखा एवं सभी अन्य क्षेत्रों में हालात की सौहार्दपूर्ण एवं खुले माहौल में समीक्षा की।
संयुक्त बयान में कहा गया, ‘‘सीमाओं पर दोनों देशों के लिए लाभकारी एवं स्थायी शांति स्थापित करने के लिए डीजीएमओ ने उन अहम चिंताओं को दूर करने पर सहमति जताई, जिनसे शांति बाधित हो सकती है और हिंसा हो सकती है।
इसमें कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने 24-25 फरवरी की मध्यरात्रि से नियंतण्ररेखा एवं सभी अन्य क्षेत्रों में संघर्ष विराम समझौतों, और आपसी सहमतियों का सख्ती से पालन करने पर सहमति जताई।’’
बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने दोहराया कि मौजूदा हॉटलाइन संपर्क और सीमा पर फ्लैग मीटिंग का इस्तेमाल किसी भी प्रकार भी अप्रत्याशित स्थिति या गलतफहमी को दूर करने के लिए किया जाएगा।
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर 2003 से संघर्ष विराम लागू है लेकिन पाकिस्तान समय-समय पर इसका उल्लंघन करता रहा है।
| Tweet![]() |