दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट

Last Updated 26 Jan 2021 09:11:10 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को अस्वीकार्य बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में हाई अलर्ट का आदेश दिया।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पुलिस महानिदेशक मनोज यादव को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य में कानून व्यवस्था किसी भी कीमत पर बिगड़े नहीं।

खट्टर ने यहां राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी से सटे फरीदाबाद जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment