किसानों के मुद्दे पर आज अमित शाह से मिलेंगे पंजाब के CM
Last Updated 03 Dec 2020 09:33:18 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए आज 30 से अधिक कृषि निकायों और केंद्रीय नेतृत्व से संबंधित किसान नेताओं के बीच निर्धारित बैठक से ठीक पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
![]() पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) |
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि विवादास्पद कृषि कानूनों से जुड़े मुद्दे को समझने और गतिरोध खत्म करने खातिर 'बीच का रास्ता' अपनाने के लिए अमारिंदर सिंह और अमित शाह के बीच बैठक बुलाई गई है।
पता चला है कि केंद्र इस गतिरोध को जल्द से जल्द खत्म करने का इच्छुक है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी की नाकेबंदी ने अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है।
| Tweet![]() |