श्रमिकों की हड़ताल का मिलाजुला असर
Last Updated 27 Nov 2020 03:54:36 AM IST
केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी, मजदूर विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को देश भर के मजदूर संगठनों की हड़ताल में धरने, प्रदर्शन तथा रैलियों का आयोजन किया गया जिसके कारण औद्योगिक गतिविधियों परअसर पड़ा।
![]() श्रमिकों की हड़ताल का मिलाजुला असर |
एक अनुमान के अनुसार हड़ताल में 25 करोड़ से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। पुडुचेरी,केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में भी मजदूरों ने हड़ताल की। असम,मणिपुर, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में भी मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया।
मजदूर संगठनों के समर्थन में किसान संगठन सड़कों पर उतर गए और जगह-जगह सरकारी मशीनरी के साथ खींचातानी होती रही। हाल ही में लागू किए गए कृषि संबंधित इन कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तथा अन्य राज्यों के किसान दिल्ली चलो नारे के साथ दो दिन के विरोध प्रदर्शन पर हैं।
| Tweet![]() |