केरल में महिला कोविड मरीज के साथ छेड़खानी
Last Updated 07 Sep 2020 06:17:10 PM IST
केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक एंबुलेंस में कोरोनावायरस मरीज के साथ दुष्कर्म की खबर के बाद सोमवार को यहां एक और बुरी खबर सामने आई। केरल की राजधानी तिरु वनंतपुरम में एक स्वास्थ्यकर्मी ने एक महिला कोविड मरीज के साथ छेड़खानी की।
![]() महिला कोविड मरीज के साथ छेड़खानी |
महिला कोविड मरीज के साथ छेड़खानी करने वाले एक स्वास्थ्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना उस समय हुई जब 40 साल की महिला अपने गृह जिले मल्लापुरम से तिरुवनंतपुरम आ रही थी।
14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने के बाद महिला कोविड की दोबारा जांच और निगेटिव सर्टिफिकेट के लिए स्वास्थ्यकर्मी के पास पहुंची। कर्मचारी ने महिला को अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ छेड़खानी की। घटना तीन सितंबर की है।
महिला ने पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया।
| Tweet![]() |