50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

Last Updated 03 Sep 2020 11:07:47 AM IST

बैंगलुरू में एक ऐसे पूर्व बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है जिसने कृषि उपज के लिए रखे गए सरकारी फंड का दुरुपयोग कर दूसरे मद में स्थानांतरित कर दिया।


पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी पूर्व बैंक कर्मचारी विजय आकाश को सरकारी फंड के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वो नौ महीनों से फरार चल रहा था।

संयुक्त कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल के मुताबिक, विजय आकाश ने फंड को पहले बैंक के ही एक दूसरे करंट अकाउंट में ट्रांसफर किया और फिर वहां से चेन्नई में कई बैंक खातों में भेज दिया।

पुलिस ने विजय आकाश के अलावा 15 और लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है जिसमें उसका बेटा प्रेम राज भी शामिल है।

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment