लालजी टंडन के निधन पर PM मोदी-योगी सहित नेताओं ने जताई संवेदना, यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर सियासी हलकों में शोक की लहर है। उनके निधन पर राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।
![]() |
टंडन काफी समय से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके पुत्र आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- "बाबूजी नहीं रहे।"
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा- मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन में, हमने एक दिग्गज नेता को खो दिया है, जिन्होंने लखनऊ के सांस्कृतिक परिष्कार और एक राष्ट्रीय गतिरोध के संयोजन को जोड़ा है। मैं उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टंडन के निधन पर मुझे गहरा दुख है। देश ने एक ऐसे दिग्गज नेता को खो दिया है, जो लखनवी नफासत और प्रखर-बुद्धिमत्ता के मूर्तिमान उदाहरण थे। उनके परिवार और मित्रजनों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 21, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समाज की बेहतरी के अथक प्रयास के लिए हमेशा याद किया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बुजुर्ग नेता लालजी टंडन का मंगलवार सुबह निधन हो गया।
मोदी ने टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,” श्री लालजी टंडन को समाज सेवा के लिए उनके अथक प्रयास हेतु हमेशा स्मरण किया जायेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वह कुशल प्रशासक थे और हमेशा समाज कल्याण को प्राथमिकता दी। उनके निधन से गहरा दुख हुआ।
मोदी ने आगे लिखा,”श्री लालजी टंडन संवैधानिक मामलों के अच्छे ज्ञाता थे। उनका हम सबके प्रिय स्व. अटल बिहारी जी के साथ लंबा और घनिष्ठ संबंध रहा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ओम शांति।”
Shri Lalji Tandon was well-versed with constitutional matters. He enjoyed a long and close association with beloved Atal Ji.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2020
In this hour of grief, my condolences to the family and well-wishers of Shri Tandon. Om Shanti.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
शाह ने टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,” भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ। टंडन जी का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा, उन्होंने उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”
उन्होंने कहा, “एक जनसेवक के रूप में श्री लालजी टंडन जी ने भारतीय राजनीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। उनका निधन देश और भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति।”
एक जनसेवक के रूप में श्री लालजी टंडन जी ने भारतीय राजनीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। उनका निधन देश और भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) July 21, 2020
ॐ शांति शांति शांति
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके पुत्र आशुतोष टंडन से वार्ता कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि "लाल जी टंडन जी के निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता, योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।"
म.प्र. के मा. राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन की खबर सुनकर शोक हुआ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 21, 2020
उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। वे लखनऊ के प्राण थे।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
उधर, टंडन के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने टंडन के निधन पर अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश सरकार में कई मंत्रालयों के मंत्री एवं पूर्व सांसद रहे, तीन पीढ़ी के लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत व वर्तमान में मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।"
उन्होंने आगे लिखा कि "आदरणीय बाबूजी का निधन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए व्यक्तिगत क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। समय-समय पर बाबूजी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व ने हम सभी को अभिभूत किया है। पार्टी ने अपने समर्पित सिपाही को खोया है। मैं पुण्यात्मा को अपनी विनम्र श्रद्घांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा परिजनों व समर्थकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहते हुए लालजी टंडन ने हमें सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और प्रगति हेतु योगदान को चिरकाल तक याद रखा जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, " आत्मा अजर-अमर है। वे आज हमारे बीच नहीं हैं परंतु अपने सुविचारों द्वारा वे हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।"
श्रद्धेय टंडन जी का जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। उनसे मुझे सदैव पितृतुल्य स्नेह मिला। जब भी कभी मुश्किल आती थी, मैं उनका मार्गदर्शन लेता था।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 21, 2020
उनकी कमी को अब पूरा नहीं किया जा सकता।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने राज्यपाल टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि टंडन सिर्फ राज्यपाल नहीं थे बल्कि राजय के पालक की भूमिका में थे। राज्य में उन्होंने सभी वगरें के मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। भारतीय राजनीति में सच्चे अथरें में कहें तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक और स्वाभाविक दृष्टि से सच्चे उत्तराधिकारी लालजी टंडन थे।
| Tweet![]() |