कश्मीर में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, जवान शहीद और एक बच्चे की मौत
Last Updated 26 Jun 2020 01:30:14 PM IST
कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने हमला किया।
![]() |
हमले में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक नाबालिग लड़के की भी मौत हो गई।
घटना के अनुसार मोटरसाइकिल से आए आतंकवादियों ने पाडशाही बाग में सीआरपीएफ जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।
मारे गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की पहचान श्यामल कुमार के रूप में की गई। सिर में गोली लगने से वह घायल हो गए और पांच वर्षीय नेहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। ऑपरेशन अभी जारी है।
| Tweet![]() |