मादक पदार्थ के व्यापार के खिलाफ जागरुकता बढ़ानी जरूरी: हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस पर शुक्रवार को कहा कि इस दिवस का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरूपयोग के साथ-साथ इनके व्यापार के खिलाफ लड़ाई के लिए जागरुकता बढ़ाना है।
![]() केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन (फाइल फोटो) |
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ हमें इस दिवस पर नशे से पीड़ित लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए जागरुक करने का संकल्प लेना चाहिए।”
आज #InternationalDayAgainstDrugAbuse है।
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) June 26, 2020
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग के साथ-साथ इनके अवैध व्यापार के खिलाफ़ लड़ाई के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
आइए, इस दिवस पर नशे से पीड़ित लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु जागरूक करने का संकल्प लें।@TCGEHLOT pic.twitter.com/kR9ca4guMA
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ट्वीट करते हुए अपील की कि इस दिवस पर हम सब मादक पदार्थों का सेवन न करने और इनसे दूर रहने का संकल्प लें। जिम्मेदार बनें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।
आज #अंतर्राष्ट्रीयमादकपदार्थसेवननिरोधदिवस है। एक व्यक्ति अगर नशा करता है तो उसका असर पूरे समाज पर पड़ता है। हमें इसे रोकना ही होगा। आइए, आज के दिन संकल्प लें कि नशीली दवा एवं पदार्थों के सेवन से खुद दूर रहेंगे और दूसरों को भी दूर रहने के लिए जागरूक व प्रेरित करेंगे। @JagranNews pic.twitter.com/Y4lHH8jgs5
— Ashwini Kr. Choubey (@AshwiniKChoubey) June 26, 2020
| Tweet![]() |