आज लगेगा दशक का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण

Last Updated 21 Jun 2020 12:49:23 AM IST

दशक का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण रविवार को लगेगा और यह ‘ रिंग ऑफ फायर’ की तरह नजर आएगा जिसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है।


आज लगेगा दशक का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण

प्लैनेटरी सोसायटी ऑफ इंडिया (पीएसआई) के निदेशक एन श्री रघुनंदन कुमार ने यूनीवार्ता को बताया कि पूर्ण सूर्य ग्रहण उस समय लगता है जब सूर्य और चंद्रमा का एक-दूसरे का एक दूसरे से सामना होता है लेकिन चंद्रमा का आकार तुलनात्मक रूप से छोटा होने के कारण सूर्य एक चमकती हुई अंगूठी की तरह नजर आता है।

उन्होंने बताया कि पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल उत्तरी भारत के कुछ जगहों पर ही दिखेगा जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से नजर आएगा।

भारत में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग समय पर सूर्य ग्रहण सुबह 9.56 बजे से लेकर दोपहर बाद 14.29 बजे तक दिखेगा। अधिकतर स्थानों पर आंशिक सूर्यग्रहण ही दिखेगा। श्री कुमार ने कहा कि सूर्य ग्रहण विश्व में अफ्रीका (पश्चिमी और दक्षिण हिस्सों को छोड़कर), दक्षिण-पूर्व यूरोप, मध्य-पूर्व, एशिया  (उत्तरी और पूर्वी रूस को छोड़कर) और इंडोनेशिया में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण सबसे पहले अफ्रीकी देश कांगो में दिखाई देगा। भारत के सूरतगढ़ (राजस्थान), सिरसा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) और उत्तराखंड के देहरादून, चमोली एवं जोशीमठ में लोगों को पूर्ण सूर्य ग्रहण (रिंग ऑफ फॉयर के जैसा) देखने का अवसर मिलेगा।

वार्ता
हैदराबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment