निर्भया मामले के चारों दोषियों को तिहाड़ में फांसी दी गई, 7 साल बाद मिला निर्भया को न्याय

Last Updated 20 Mar 2020 06:16:42 AM IST

देश को झकझोर देने वाले निर्भया सामूहिक एवं हत्या मामले के चारों दोषियों विनय शर्मा, मुकेश सिंह, अक्षय ठाकुर और पवन गुप्ता को शुक्रवार तड़के पांच बजकर 30 मिनट पर यहां तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।


निर्भया मामले के चारों दोषियों को तिहाड़ में फांसी दी गई

दोषियों की फांसी टलवाने की सारी कोशिश नाकाम हो गई। दिल्ली हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्भया के दोषियों की फांसी के खिलाफ याचिका गुरूवार और शुक्रवार की आधी रात को ठुकरा दी जिसके बाद अब निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दे दी गई।   
फांसी के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि आज वह बहुत खुशी महसूस कर रही हैं क्योंकि उनकी बेटी को आखिरकार इंसाफ मिल गया। उन्होंने कहा कि निर्भया की मां होने के नाते आज वह गर्व महसूस कर रही है। सात साल पहले जो घटना हुई उससे लोग और देश शर्मसार हुआ था लेकिन आज न्याय मिला है।
निर्भया के पिता ने कहा कि देर से ही सही उनको न्याय मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक पिता होने का कर्त्तव्य निभाया है। इंसाफ के लिए दर दर की ठोकरें खाई है लेकिन आखिरकार इंसाफ मिला।

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि सभी चारों दोषियों को ठीक 5:30 बजे फांसी पर लटकाया गया। तिहार प्रशासन के अनुसार रातभर संशय बने रहने के बाद आखिरकार तय समय पर फांसी दी गई। फांसी के लिए दो तख्ते थे और एक तख्त पर दो लोगों को खड़ा किया गया था। उन्होंने कहा कि फांसी के लिए मेरठ से पवन जल्लाद को बुलाया गया था।
चारों दोषियों के शवों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए आठ बजे भेजा जाएगा और उसके बाद सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
गौरतलब है कि पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की ओर से फांसी टलवाने के लिए दायर याचिका गुरुवार को खारिज कर दी थी। जिसके बाद दोषियों के वकील ने फांसी की सजा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जिसे शीर्ष अदालत ने भी खारिज कर दिया और उसके बाद तय समय पर फांसी दे दी गई।

जानिए पूरा निर्भया घटनाक्रम

December 17 – 26, 2012: दिल्ली में हुई घिनौनी वारदात सामने आने के बाद मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारियां अलग-अलग जगहों से हुई थीं।

December 27 – 29, 2012: जहां एक तरफ निर्भया केस के आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा देने की तैयारी की जाने लगी वहीं पूरे देश में इस घटना के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। इस बीच निर्भया की हालत बिगड़ने लगी और उसे इलाज के लिए 26 दिसंबर को सिंगापुर के Mount Elizabeth Hospital ले जाया गया। 29 जनवरी को निर्भया की जिंदगी ने मौत के सामने घुटने टेक दिए और उसकी मौत हो गई।

January 3, 2013: 2 जनवरी को तात्कालीन CJI अल्तमस कबीर ने फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया और पांच आरोपियों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म, अपहरण, डकैती के मामले में चार्जशीट दाखिल हुई।

January 5-28, 2013: फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लिया और सुनवाई शुरू की। इस बीच जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने पवन की नाबालिगता मानी

February 2-28, 2013: फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 5 आरोपियों के खिलाफ तय किए वहीं नाबालिग के खिलाफ भी आरोप तय हुए।

Mar 11: Ram Singh को रामसिंग ने जेल में फांसी लगाकर जान दे दी।

July 5-11: मामलों में ट्रायल हुए और बयान रिकॉर्ड किए गए। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने पवन को दोषी माना

August 22-31, 2013: फास्ट ट्रेक कोर्ट ने अंतिम सुनवाई शुरू की और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने नाबालिग को तीन साल की सजा सुनाई

September 10, 2013: सेशन जज ने विनय, अक्षय, मुकेश और पवन को विभिन्न धाराओं में दोषी पाया।

September 13: कोर्ट ने चारों दोषियों को मौत की सजा सुनाई।

Septemebr 23: हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा भेजे गए डेथ सेंटेंस के रिफरेंस पर सुनवाई शुरू की।

October 12, 2013: राम सिंह के मामले में सुनवाई शुरू हुई।

March 13, 2014: दिल्ली हाई कोर्ट ने दोषियों को मौत की सजा कायम रखी।

March 15, 2014: दोषियों में से एक ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फांसी पर रोक लगी।

April 15: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वो मृतका का बयान लेकर आए।

December 20, 2015: नाबालिग को सुधार गृह से रिहा कर दिया गया।

May 5, 2017: जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने दिल्ली हाईकोर्ट के फांसी के फैसले को कायम रखा। बेंच ने कहा कि यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस है और इसने सदमें की सुनामी पैदा की थी।

November 9, 2017: चारों में से एक दोषी मुकेश ने रिव्यू याचिका दाखिल की।

December 15, 2017: मुकेश के अलावा दो अन्य दोषियों पवन गुप्ता और विनय ने भी रिव्यू याचिका लगाई।

July 9, 2018: सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया।

February 2019: पीड़िता के परिजन दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे और चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने की मांग की।

October 29, 2019: तिहाड़ जेल ने घोषणा की कि उनके पास दया याचिका दाखिल करने के केवल सात दिन हैं।

November 8, 2019: एक और दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल की।

December 1, 2019: दिल्ली सरकार ने दया याचिका खारिज करने को मंजूरी दी।

December 2, 2019: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इसका समर्थन किया।

December 10, 2019: इस बार अक्षय ने दया याचिका लगाई।

December 18, 2019: सुप्रीम कोर्ट ने अक्षय का रिव्यू याचिका खारिज कर दी।

January 8, 2020: पटियाला हाउस कोर्ट ने डेथ वारंट जारी किया और 22 जनवरी सुबह 7 बजे फांसी के आदेश दिए।

January 14, 2020: पांच जजों की बेंच ने मुकेश और विनय की क्यूरेटिव पिटिशन खारिज कर दी।

January 17, 2020: राष्टपति कोविंद ने मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी।

January 28, 2020: दोषी अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट ने क्यूरेटिव पिटिशन लगा दी।

January 30, 2020: सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी।

January 31, 2020: विनय शर्मा और अक्षय की दया याचिका लंबित होने की वजह से दिल्ली की ट्रायल कोर्ट ने डेथ वारंट सस्पेंड किया।

February 1, 2020: राष्ट्रपति ने विनय की दया याचिका खारिज की।

February 5, 2020: दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी दोषियों को एक हफ्ते में उनकी उपलब्ध कोशिशें करने के लिए कहा।

February 11, 2020: केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची और दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी जिसमें सभी को एक साथ फांसी देने की बात थी। सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की नई तारीख लेने की मंजूरी दी।

February 14, 2020: SC ने विनय शर्मा की याचिका खारिज की।

February 17, 2020: ताजा डेथ वारंट जारी किया गया और फांसी की तारीख 3 मार्च तय हुई।

March 2, 2020: पवन की क्यूरेटिव पिटिशन को बेंच ने खारिज कर दी जिसमें उसने उम्रकैद की मांग की थी।

March 5, 2020: पवन की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज की और कोर्ट ने आदेश दिए की सभी दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाए।

March 10-18, 2020: दोषी इंटरनेशनल कोर्ट और जस्टिस पहुंचे वहीं मुकेश और पवन ने फिर से याचिकाएं लगाई लेकिन सभी याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment