आज गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल
Last Updated 19 Feb 2020 12:36:07 PM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
![]() दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे |
सूत्रों से यह जानकारी मिली है। दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल की गृह मंत्री के साथ यह पहली बैठक दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर गृह मंत्रालय के कार्यालय में होगी।
मुलाकात में किन विषयों पर बात होगी इसका पता नही चल पाया है। सूत्रों ने बताया कि यह ‘शिष्टाचार’ बैठक है।
शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल पर आक्रामक निशाना साधा था। इन चुनावों में हालांकि भाजपा सिर्फ आठ सीटें ही जीत पाई और आम आदमी पार्टी के खाते में 62 सीटें आईं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं।
| Tweet![]() |