Budget 2020: टैक्स स्लैब में किए गए बदलाव

Last Updated 01 Feb 2020 09:29:47 AM IST

सरकार ने व्यक्तिगत आयकर दाताओं के लिए बजट में नयी सरलीकृत कर प्रणाली का ऐलान किया है जिसके तहत पहले से मिल रही 100 रियायतों में से 70 को खत्म करने के साथ ही कर के कई स्लैब बनाये हैं।

  • 13:32 : सस्ते मकान की खरीद के लिए 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त कटौती को एक वर्ष बढ़ाने का प्रस्ताव: वित्त मंत्री
  • 13:32 : लेखा परीक्षा के लिए कुल कारोबार की उच्चतम सीमा 5 करोड़ रुपये: वित्त मंत्री
  • 13:14 : 12.5 लाख से 15 लाख की आय पर 25 फीसदी और 15 लाख से ऊपर पहले की तरह 30 फीसदी टैक्स लगेगा: वित्त मंत्री
  • 13:13 : 7.5 लाख से 10 लाख तक की आय पर 15 फीसदी, 10 लाख से 12.5 लाख की कमाई पर 20 फीसदी टैक्स लगेगा: वित्त मंत्री
  • 13:12 : टैक्स पेयर्स को राहत देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, अब 5 लाख से 7.5 लाख तक की आय पर 10 फीसदी टैक्स लगेगा
  • 13:08 : सरकार एलआईसी में अपने हिस्से को बेचेगी। सरकार ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशें स्वीकार कर ली हैं: सीतारमण
  • 13:05 : 2020-21 में सरकार का दस फीसदी विकास दर हासिल करने का लक्ष्य है: वित्त मंत्री
  • 12:53 : बैंकों में लोगों की जमा पांच लाख रुपए तक की राशि अब सुरक्षित रहेगी। पहले ये सीमा सिर्फ एक लाख रुपए थी: वित्त मंत्री
  • 12:52 : बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर जोर है ताकि पैसा सुरक्षित रहे। हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं: वित्त मंत्री
  • 12:50 : 2022 में भारत जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा, इसके लिए सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे: वित्त मंत्री
  • 12:47 : टैक्स के नाम पर उगाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, टैक्सपेयर्स के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। टैक्सपेयर चार्टर के लिए कानून बनाया जाएगा, जो संविधान के मुताबिक होगा। कानूनों में भी सुधार किया जाएगा: वित्त मंत्री
  • 12:35 : इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ क्लचर बनाने का प्रस्ताव किया गया है। देश में पांच पुरातात्विक जगहों हस्तिनापुर, शिवसागर, डोलावीरा, आदिचेल्लनूर, राखीगढ़ी म्यूज़ियम बनाए जाएंगे। इसके अलावा रांची में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा: सीतारमण
  • 12:31 : हमारी सरकार दिव्यांगों और बुजुर्गों को लेकर गंभीर है। इनके लिए 9500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे: सीतारमण
  • 12:29 : स्कूल जाने वाली लड़कियों की संख्या पहले के मुकाबले काफी बढ़ी है। महिलाओं के लिए 28600 करोड़ रुपए दिए जाएंगे: सीतारमण
  • 12:28 : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के बेहतरीन परिणाम देखने को मिले हैं। लड़के और लड़कियों का अनुपात कम हुआ है। लड़कियां अब बड़े पैमाने पर शिक्षा हासिल कर रही हैं: सीतारमण
  • 12:26 : 2024 तक देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। जल विकास मार्ग को बढ़ाया जाएगा: वित्त मंत्री
  • 12:25 : मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन के काम में तेजी लाई जाएगी। 550 रेलवे स्टोशनों पर वाई-फाई सुविधा दी जाएगी: वित्त मंत्री
  • 12:24 : तेजस ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, इन्हें टूरिस्ट जगहों को जोड़ा जाएगा। 27 हजार किलोमीटर ट्रैक को इंलेक्ट्रोनिक बनाया जाएगा: सीतारमण
  • 12:23 : सरकार देश में इंफ्रास्ट्रकचर को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निवेश करेगी। मॉर्डन रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, बस स्टेशन, लॉजिस्टिक सेंटर्स बनाए जाएंगे: सीतारमण
  • 12:12 : इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए नई स्कीम। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने के लिए विशेष सहायता दी जाएगी: वित्त मंत्री
  • 12:02 : डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए जिला अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना: निर्मला सीतारमण
  • 12:01 : राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव रखा गया है: वित्त मंत्री
  • 12:01 : जल्द ही नई शिक्षा नीति का ऐलान किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में बड़े निवेश की जरूरत है। स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम लागू करेंगे। दुनिया के छात्रों को भारत में पढ़ने के लिए सुविधाएं दी जाएंगी: सीतारमण
  • 11:59 : स्वच्छ भारत के लिए 12300 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। जल जीवन मिशन के लिए 3.6 लाख करोड़ आवंटित होंगे: सीतारमण
  • 11:50 : प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत सेंटर्स की संख्या में इजाफा किया जाएगा। स्वास्थ्य योजनाओं के लिए लगभग 70 हजार करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं: वित्त मंत्री
  • 11:49 : टीबी के खिलाफ टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान लांच किया गया है। 2025 तक इसे भारत से खत्म किया जाएगा: सीतारमण
  • 11:48 : फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए आयुष्मान भारत योजना में अस्पतालों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। मेडिकल उपकरणों पर जो टैक्स लगता है उससे मिलने वाले पैसे का उपयोग अस्पताल बनाने में किया जाएगा: वित्त मंत्री
  • 11:46 : इन योजनाओं के लिए 2.83 लाख करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया गया है: वित्त मंत्री
  • 11:46 : किसानों को दी जाने वाली मदद को दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत बढ़ाया जाएगा: वित्त मंत्री
  • 11:45 : दूध के प्रोडक्शन को दोगुना करने के लिए भी योजना चलाई जाएगी। मिल्क प्रोसेंसिंग क्षमता 108 मिलियन टन करने का लक्ष्य है: वित्त मंत्री
  • 11:44 : मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। फुट एंड माउथ बीमारी, पीपीआर की बीमारी 2025 तक खत्म हो जाएगी: वित्त
  • 11:43 : दूध के प्रोडक्शन को दोगुना करने के लिए भी योजना चलाई जाएगी: वित्त मंत्री
  • 11:42 : किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2021 के लिए बढ़ाया जाएगा। 15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज किसानों को देने का लक्ष्य है।
  • 11:41 : जैविक खेती के जरिए पोर्टल, ऑनलाइन मार्केट को बढ़ाया जाएगा: वित्त मंत्री
  • 11:41 : कृषि उड़ान योजना लांच की जाएगी। इंटरनेशनल, नेशनल रूट पर इस योजना को शुरू किया जाएगा। ये प्लेन कृषि मंत्रालय की तरफ से चलेंगे: वित्त मंत्री
  • 11:39 : किसानों के लिए स्पेशल रेल- दूध, मांस, मछली समेत खराब होने वाली योजनाओं के लिए रेल चलाई जाएगी: सीतारमण
  • 11:37 : महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना, जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।
  • 11:36 : पीएम कुसुम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा। अब हम 20 लाख किसानों को सोलर पंप देंगे।
  • 11:31 : पानी की कमी से संबंधित मुद्दे गंभीर चिंता का विषय हैं। पानी की समस्या झेल रहे 100 जिलों के लिए व्यापाक उपाय किए जाने का प्रस्ताव है: सीतारमण
  • 11:30 : हम 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाकर किसानों की उन्नति सुनिश्चित की जा सकती है। हमारी सरकार किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूले का ऐलान करती है, जिससे किसानों को फायदा होगा: सीतारमण
  • 11:28 : वित्त मंत्री ने शेर पढ़ा, हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसा, हमारा वतन डल झील में खिलते हुए कमल जैसा, नौजवानों के गर्म खून जैसा, मेरा वतन, तेरा वतन, हमारा वतन दुनिया का सबसे प्यारा वतन
  • 11:26 : मोदी सरकार की नीतियों की वजह से 2014-19 में भारत की एफडीआई बढ़कर 284 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई: वित्त मंत्री
  • 11:19 : हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर आगे बढ़ रही है: वित्त मंत्री
  • 11:18 : जीएसटी के सामने समस्याएं आईं, जिन्हें जीएसटी काउंसिल दूर कर रहा है। जीएसटी का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है और हाल ही में इसने 1 लाख करोड़ का आंकड़ा पार किया। पिछले 2 साल में 60 लाख अधिक टैक्सपेयर्स को जोड़ा गया: वित्त मंत्री
  • 11:15 : हमारी सरकार ने देश के लोगों की सेवा के लिए एक देश एक टैक्स कानून लागू करने का फैसला लिया: वित्त मंत्री
  • 11:14 : जीएसटी को बनाने वाले दिवंगत अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं: वित्त मंत्री
  • 11:12 : 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी को बहुमत मिला, लोगों ने हमारी सरकार पर भरोसा जताया है, लोगों ने केवल राजनीतिक स्थिरता के लिए नहीं बल्कि मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए वोट दिया। ये बजट देश की आकांक्षाओं का बजट है: सीतारमण
  • 11:04 : लोकसभा की कार्यवाही शुरू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट भाषण पढ़ना शुरू किया।
  • 10:58 : केंद्रीय कैबिनेट ने बजट को दी मंजूरी, कुछ देर में बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण
  • 10:49 : सुरजेवाला ने कहा, ‘‘फिर भी मोदी जी ने 145,000 करोड़ रुपये की कारपोरेट कर की कटौती की। इस बार के बजट में वेतनभोगी वर्ग को कर में राहत दी जाए और ग्रामीण भारत में निवेश किया जाए।’’
  • 10:49 : कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘बजट 2019 के बाद उपभोग बैठ गया, बेरोजगारी चरम पर है, कृषि संकट बढ़ चुका है, लोगों की आय कम हो गयी है, निवेश लुढ़क गया है, सरकारी खर्च गिर गया हैऔर जीडीपी भी गोते खा रही है।’’
  • 10:40 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का परिवार भी संसद भवन पहुंचा। उनकी बेटी भी पहुंची हैं।
  • 10:26 : संसद भवन में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंच गए हैं।
  • 10:14 : बजट की कॉपी संसद भवन पहुंच गई है। वित्त मंत्री 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी।
  • 10:11 : वित्त मंत्री संसद भवन पहुंचीं, उनके साथ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी हैं।
  • 10:10 : आम बजट से पहले सेंसेक्स 279.01 अंक गिरकर 40,444.48 पर और निफ्टी 81.45 अंक गिरकर 11,880.65 पर पहुंचा।
  • 9:58 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलीं।
  • 9:56 : बजट पेश होने से पहले सुबह 10 बजे मोदी कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी।
  • 9:49 : पिछली बार की तरह इस साल भी वह लाल कपड़े वाला बहीखाता साथ लेकर निकली हैं।
  • 9:45 : इसके बाद निर्मला सीतारमण और अनुराग ठाकुर यहां से राष्ट्रपति भवन के लिए निकले। वित्त मंत्री राष्ट्रपति से मिलकर बजट पेश करने की इजाजत मांगेंगी।
  • 9:44 : वित्त मंत्री सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर वित्त मंत्रालय पहुंचे।
  • 9:43 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नयी व्यवस्था में पांच लाख से 7.5 लाख रुपए तक की आय पर कर की दर 10 प्रतिशत होगी जबकि 7.5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक की आय पर कर दर 20 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत की गयी है। दस लाख से 12.5 लाख रुपए की आय पर कर दर को 30 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है जबकि 12.5 लाख की आय पर 25 प्रतिशत आयकर लगेगा। पंद्रह लाख रुपए से अधिक आय पर 30 प्रतिशत की दर से आयकर देना होगा।

उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपए की आय पर आयकर दाता यदि किसी प्रकार की छूट या लाभ नहीं लेता है तो उसे एक लाख 95 हजार रुपए का कर देना होगा जबकि पुरानी पण्राली में दो लाख 73 हजार रुपए का कर देना पड़ता था। इस प्रकार नयी प्रणाली को अपनाने पर 78 हजार का लाभ होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में 2020-21 के आम बजट में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि आयकर दाता के लिए विकल्प होगा कि वह पुरानी प्रणाली अपनाना चाहता है या नयी व्यवस्था में कर देना चाहता है।

उन्होंने नयी प्रणाली का ऐलान करते हुए कहा कि किसी भी कर ढ़ांचे की बुनियाद के लिए करदाता और आयकर विभाग के बीच विश्वास की जरूरत होती है।

बजट से जुड़े सभी अपडेट्स देखें...

समयलाइव डेस्क/वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment