पंजाब में भाजपा से गठबंधन बरकरार : सुखबीर

Last Updated 28 Jan 2020 03:06:48 PM IST

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब में भाजपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन बरकरार है, जो कि 20 साल से है।


शिअद के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने यहां मीडिया से कहा, "मैं पिछले 20 सालों से सुन रहा हूं कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूट रहा है। मगर यह बरकरार है और पिछले 20 सालों से कायम है।"

उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्री हैं।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "राज्य में शांति और समृद्धि लाने के लिए शिअद-भाजपा गठबंधन आवश्यक है।"

बागी अकालियों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की 'बी टीम' का हिस्सा थे, जिसका उद्देश्य मूल शिअद को कमजोर करना था, जो एक सदी पहले बनी थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पिछले हफ्ते अकालियों को केंद्र में गठबंधन छोड़ने की चुनौती दी थी। क्योंकि शिअद ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मतभेदों के चलते दिल्ली विधानसभा चुनाव से किनारा कर लिया था। इसलिए मुख्यमंत्री सिंह ने इस कानून के संबंध में शिअद की ईमानदारी साबित करने के लिए उन्हें केंद्र में भगवा पार्टी का साथ छोड़ने की चुनौती पेश की थी।



पंजाब के मुख्यमंत्री ने सीएए के मुद्दे पर हरसिमरत कौर बादल को इस्तीफा देने की नसीहत भी दी थी।

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment