कांग्रेस का BJP पर निशाना- देश के बेरोजगारों को, काम दो सारों को

Last Updated 28 Jan 2020 01:23:41 PM IST

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के एक विवादित नारा लगाने पर मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश के सभी बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करती है और यही उसमें और सत्तारूढ़ पार्टी में फर्क है।


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा कहती है कि ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो सा।।। को’। कांग्रेस कहती है कि ‘देश के बेरोज़गारों को, काम दो सारों को’। बस यही फर्क है।’’   

दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को तब विवाद पैदा कर दिया जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘गद्दारों को मारने वाला’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया।     

इससे पहले उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा था।     

रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा था, ‘‘देश के गद्दारों को’’, जिस पर भीड़ ने कहा था, ‘‘गोली मारो सा।।। को।’’     

रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा था।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment