पद्म पुरस्कार अब पीपुल्स अवार्ड बन गया है : मोदी

Last Updated 26 Jan 2020 09:37:44 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों के योगदान के बारे में लोगों से पढने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि पहले पद्म पुरस्कार संबंधी निर्णय सीमित लोगों के बीच होते थे और वह अब पूरी तरह से लोकोन्मुखी बन गया है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पद्म-पुरस्कारों को लेकर देश में एक नया विश्वास और सम्मान पैदा हुआ है।    

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि भारत अपनी इन महान विभूतियों को लेकर गर्व की अनुभूति करता है, जमीन से जुड़े लोगों को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस करता है।      

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आग्रह है कि आप सब इन लोगों के बारे में ज़रूर पढें कर इनके योगदान के बारे में, परिवार में, चर्चा करें।’’      

उन्होंने कहा कि 2020 के पद्म-पुरस्कारों के लिए, इस साल 46 हज़ार से अधिक नामांकन प्राप्त हुए हैं। ये संख्या 2014 के मुक़ाबले 20 गुना से भी अधिक है। ये आँकड़े जन-जन के इस विश्वास को दर्शाते हैं कि पद्म-अवार्ड, अब पीपुल्स अवार्ड बन चुका है।     

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अब पद्म- पुरस्कारों की सारी प्रक्रिया आनलाइन है। पहले जो निर्णय सीमित लोगों के बीच होते थे वो आज, पूरी तरह से लोकोन्मुखी हैं।’’     

उन्होंने कहा कि अब सम्मान पाने वालों में से कई लोग ऐसे होते हैं जो कड़े परिश्रम के बलबूते आगे बढे हैं।       

मोदी ने कहा कि उनकी मजबूत इच्छाशक्ति, सेवा की भावना और नि:स्वार्थ-भाव, हम सभी को प्रेरित करता है। 

    

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के बाद जल संरक्षण’ जन-भागीदारी की भावना आज तेजी से बढ़ रही है।

मोदी ने कहा, ‘‘पिछले मानसून के समय शुरू किया गया ये ‘जल-शक्ति अभियान’ जन-भागीदारी से अत्यधिक सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है।’’

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment