मोदी ने सावित्री बाई फुले की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Last Updated 03 Jan 2020 11:20:07 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज सुधारक एवं देश की पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो)

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘साविीबाई फुले की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक चेतना के लिए उनका संघर्ष देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।’’

गौरतलब है कि सावित्री बाई ज्योतिराव फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक एवं मराठी कवयित्री थीं।

उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने 1852 में पहले बालिका विद्यालय की स्थापना की थी।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment