कमलनाथ और गहलोत ने सीएए लागू नहीं करने की घोषणा की

Last Updated 24 Dec 2019 03:02:13 AM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि वे अपने राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून को लागू नहीं होने देंगे।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

कांग्रेस की ओर से यहां आयोजित सत्याग्रह में कमलनाथ ने कहा, मध्य प्रदेश सरकार इसे ठुकराती है। हम भारत के संविधान और संस्कृति का सम्मान करते हुए इस कानून का पालन नहीं करेंगे। गहलोत ने कहा, आज देश में भय और हिंसा का माहौल है।

लोकतंत्र खतरे में है। एनआरसी को लेकर एक तरफ प्रधानमंत्री पूरे देश को गुमराह कर रहे हैं। हमारे ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

दूसरी तरफ गृह मंत्री चार महीने से कह रहे थे कि पूरे देश में एनआरसी को लागू करेंगे। उन्होंने कहा, यह देश आरएसएस के एजेंडे को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दि्ल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment