संविधान पर आक्रमण नहीं करने देगी जनता

Last Updated 24 Dec 2019 02:44:37 AM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अर्थव्यवस्था से जुड़ी विफलताओं को छिपाने के लिए नफरत और विभाजन का सहारा लेने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि इस देश की जनता मोदी को संविधान पर आक्रमण और भारत माता की आवाज को दबाने नहीं देगी।


दिल्ली के राजघाट पर सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी।

महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर कांग्रेस के सत्याग्रह में राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि देश की उन्नति को नष्ट करने का जो काम भारत के दुश्मन भी नहीं कर पाए वो काम करने के लिए मोदी पूरी ताकत लगा रहे हैं।  देश एक आवाज होता है और आज हमने जो संविधान की प्रस्तावना पढ़ी है वोंिहदुस्तान की जनता की आवाज थी। इस आवाज ने अंग्रेजों को भारत से भगाया। प्यार और शांति से यह किया। उसी आवाज नेंिहंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को खड़ा किया और करोड़ों युवाओं को रोजगार दिया। इस आवाज के बिनांिहदुस्तान नहीं रह सकता।

गांधी ने आरोप लगाया, देश के दुश्मनों ने कोशिश की कि इस आवाज को दबाया जाए, देश की उन्नति को नष्ट किया जाए और देश की अर्थव्यवस्था को भी नष्ट किया जाए। जनता ने लड़ाई लड़ी और दुश्मनों को रोका। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, जब आप न्यायपालिका पर दबाव बनाते हैं, छात्रों पर हमले करते हैं तो देश की आवाज को शांत करने की कोशिश करते हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दि्ल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment