मोदी ने झारखंड विजय के लिए सोरेन को बधाई दी
Last Updated 23 Dec 2019 07:45:56 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी तथा विजयी गठबंधन को राज्य की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
![]() प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव में जीतता दिखाई दे रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य की सेवा करती रहेगी और जन केद्रिंत मुद्दे उठाती रहेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन को झारखंड चुनाव में जीत के लिए बधाई। उन्हें राज्य की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं।’’
मोदी ने भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए झारखंड की जनता का भी आभार जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।
| Tweet![]() |