दिल्ली में आज सभी मेट्रो स्टेशन पर सेवायें सामान्य

Last Updated 21 Dec 2019 09:48:16 AM IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉपरेरेशन ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन पर सेवायें सामान्य एवं बहाल हो चुकी हैं।


दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ सुरक्षा के साथ सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार खोल दिये गए हैं। सभी स्टेशनों पर फिर से सामान्य सेवाएं शुरू हो गई हैं।’’

 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो ने पहले जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और अपरान बाद तक कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर

दिया गया था।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment