हिन्द प्रशांत क्षेत्र में शांति के लिए जापान से संबंध महत्वपूर्ण : मोदी

Last Updated 01 Dec 2019 01:57:20 AM IST

जापान के विदेश मंत्री टी मोतेगी और रक्षा मंत्री तारो कोनो ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और रणनीतिक, सुरक्षा और रक्षा सहयोग के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।


नई दिल्ली में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते जापान के विदेश मंत्री टी. मोतेगी और रक्षा मंत्री तारो कोनो।

जापान के दोनों नेता भारत के रक्षा और विदेश मंत्रियों के साथ टू प्लस टू प्लस डॉयलाग के लिए यहां आए हुए हैं।
विदेश मंत्रालय के यहां जारी वक्तव्य में कहा गया है, प्रधानमंत्री ने दोनों मंत्रियों का स्वागत किया और इस बात पर संतोष जताया कि दोनों पक्ष उनके और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच बनी सहमति पर अमल करते हुए  टू प्लस टू प्लस संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक से दोनों देशों के बीच सामरिक, सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर टू प्लस टू डॉयलाग में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान संबंधों के चहुंमुखी विकास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के लोगों, क्षेत्र तथा दुनिया को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय बैठकों का नियमित आयोजन उनके मजबूत संबंधों का प्रमाण है। मोदी ने कहा कि वह और प्रधानमंत्री आबे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती को बहुत महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले महीने यहां होने वाले भारत-जापान वाषिर्क शिखर सम्मेलन में शिंजो का स्वागत करने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि भारत के जापान के साथ संबंध हिन्द प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और स्मृद्धि की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं और भारत की एक्ट ईस्ट पालिसी के केन्द्र में है।

 

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment