संसद में लोगों की भाषा में बात हो: वेंकैया नायडू
Last Updated 28 Nov 2019 02:51:07 PM IST
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि न्यायालय, सरकारी दफ्तर और संसद में लोगों की भाषा में बात की जानी चाहिये।
![]() राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू (फाइल फोटो) |
नायडू ने शून्यकाल के दौरान कहा कि सदस्य अपनी मातृभाषा में अपनी बात कहें।
उन्होंने कहा कि भाषा को लेकर शुरुआत में गलती हुयी है।
उन्होंने कहा कि शुरू से ही भाषाओं का अनुवाद अनिवार्य किया जाना चाहिये था।
उन्होंने सदस्यों के अपनी मातृभाषा में बात कहे जाने का हो रहे अनुवाद की सराहना की और कहा कि तमिल का हिन्दी में अनुवाद करना आसान नहीं है। वह किसी की आलोचना नहीं कर रहे हैं।
| Tweet![]() |