शिवसेना को मुख्यमंत्री पद की मांग छोड़ देना चाहिए : अठावले

Last Updated 29 Oct 2019 06:09:47 PM IST

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को शिवसेना को सलाह दी कि वह केंद्र और राज्य में अतिरिक्त मंत्रियों के पद ले ले और बदले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद लेने की अपनी मांग छोड़ दे।


केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री अठावले ने यह भी कहा कि शिवसेना को मुख्यमंत्री पद की अपनी मांग को ‘‘ज्यादा नहीं खींचना चाहिए’’ और उसे उप मुख्यमंत्री पद लेने के लिए सहमत हो जाना चाहिए।    

शिवसेना और उसकी वरिष्ठ सहयोगी भाजपा के बीच सरकार बनाने के लिए तकरार चल रही है। शिवसेना सत्ता में 50:50 फीसदी की भागीदारी की मांग कर रही है जिसमें मुख्यमंत्री पद का आधा कार्यकाल शामिल है।      

अठावले ने यहां संवाददाताओं को बताया ‘‘मुझे नहीं लगता कि शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद मिलेगा। लेकिन वे महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट के ज्यादा विभाग और केंद्र में एक अतिरिक्त मंत्री पद ले सकते हैं।’’      

उन्होंने कहा ‘‘अगर राज्य में (सरकार बनाने को ले कर चल रहा गतिरोध दूर न होने की स्थिति में) फिर से चुनाव होते हैं तो यह भाजपा शिवसेना के लिए बड़ा नुकसान होगा। भाजपा को भी शिवसेना की मांग पर विचार करना चाहिए।    



अठावले ने कहा ‘‘शिवसेना का (सरकार बनाने के लिए) कांग्रेस राकांपा के साथ जाना भी अच्छा नहीं लगेगा।’’

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment