सोपोर में ग्रेनेड हमला 20 नागरिक घायल

Last Updated 29 Oct 2019 07:10:28 AM IST

जम्मू कश्मीर के सोपोर शहर में एक बस स्टैंड पर सोमवार को आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका जिसमें 20 नागरिक घायल हो गए।


सोपोर में ग्रेनेड हमला 20 नागरिक घायल

अधिकारियों ने बताया कि घायल 20 लोगों में से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को श्रीनगर के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यूरोपीय संघ के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के घाटी का दौरा करने से एक दिन पहले यह हमला हुआ है। सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन मौके पर पहुंच चुकी है और इलाके को घेर लिया गया है।

आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बता दें कि राज्य में आर्टकिल 370 हटाने के बाद से ही आतंकियों पर सुरक्षाबलों ने शिंकजा कस दिया है। आतंकवादी अब आम लोगों को भी निशाना बना रहे हैं।

भाषा
श्रीनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment