महाराष्ट्र चुनाव: BJP की लिस्ट जारी, नागपुर दक्षिण-पश्चिम से लड़ेंगे फडणवीस
भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिये मंगलवार को 125 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर (दक्षिण पश्चिम) से चुनाव लड़ेंगे।
![]() महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) |
भाजपा ने कहा कि वह राज्य में शिवसेना और कुछ छोटे सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से और महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरूड से चुनाव लड़ेंगे।
सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अपनी सहयोगी शिवसेना और कुछ छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेगी।’’
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होने हैं और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
| Tweet![]() |