कश्मीर में भाजपा चलाएगी अभियान

Last Updated 05 Sep 2019 05:38:00 AM IST

अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाए जाने के बाद सूबे में उपजे हालात को सामान्य करने में प्रशासन व शासन हर संभव कोशिश में लगा है।


कश्मीर में भाजपा चलाएगी अभियान

उधर, भाजपा की ओर से इस बावत जनसंपर्क तथा जनजागरण अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसे लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा के त्रिकुटा नगर स्थित मुख्यालय पर अहम बैठक हुई।

बताते चलें कि राज्य सरकार की ओर से भी धारा 370 व अनुच्छेद 35 ए को हटाए जाने से आम जनता को होने वाले लाभ के बारे में स्थानीय प्रिन्ट मीडिया में विज्ञापन भी प्रकाशित किए गए हैं।

इन दोनों धाराओं को हटाए जाने के बाद विशेषकर सूबे के आम नागरिकों को क्या लाभ होंगे, इसे लेकर सूबे के शासन के साथ भाजपा ने भी व्यापक पैमाने पर कार्यक्रमों की तैयारी की है। दिलचस्प बात यह है कि राज्यभर में मुख्यधारा से जुड़े विपक्षी दलों की राजनैतिक गतिविधियों पर पूर्णविराम लगा हुआ है।

इस बावत जम्मू स्थित कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा हों अथवा पैंथर्स पार्टी के चैयरमेन हषर्देव सिंह इन सबका का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार तथा सूबे का शासन विपक्षी दलों व उनके नेताओं को राजनीतिक गतिविधियां करने से जबरन रोक रहा है। बड़ी संख्या में विपक्षी नेताओं को नजरबंद किया गया है।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से आने वाले दिनों में जनसंपर्क तथा जनजागरण कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। जनजागरण समिति के संयोजक वह स्वयं हैं और उनके साथ सहसंयोजक सरदार एचएस पम्मी हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment