17वीं लोकसभा: केरल के कांग्रेस सांसद ने हिंदी तो कई मंत्रियों ने ली संस्कृत में शपथ

Last Updated 17 Jun 2019 04:25:46 PM IST

डॉ हषर्वर्धन तथा श्रीपद येशो नाइक सहित कई सदस्यों ने सत्रहवीं लोकसभा के लिए आज संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण की।




संस्कृत में शपथ लेने वाले प्रमुख सदस्यों में केंद्रीय मंत्री हषर्वर्धन तथा श्रीपद येशो नाइक के अलवा अश्विनी कुमार चौबे, प्रताप चंद सारंगी, मीनाक्षी लेखी, रमेश चंद्र विधूड़ी, सी आर पाटिल, अरविंद कुमार शर्मा, सुनीता दुग्गल, दूबी सिंह चौहान, पर्वतभाई पटेल और अन्य कई सदस्य शामिल हैं।
        
अहिंदी भाषी क्षेत्रों से चुनकर कई सदस्यों ने हिंदी में शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिह, सड़क परिवहन और यातायात मंत्री नितिन गड़करी और महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हिंदी में शपथ ली।

अहिंदी भाषी क्षेत्रों से निर्वाचित होकर आए सदस्यों में से सबसे पहले कांग्रेस के कोडिकुनिल सुरेश ने हिन्दी में शपथ ली। सुरेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण करने के बाद शपथ ली। वरिष्ठ सदस्य होने के कारण उन्हें सदन का पीठासीन अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

राममोहन नायडु, एल श्रीकृष्णदेव राव के अलावा कई अन्य अहिंदी भाषी सदस्यों ने हिंदी में शपथ ली जबकि हिंदी भाषी क्षेत्र से चुनकर आए राव इंद्रजीत, गौतम गंभीर ने अंग्रेजी में शपथ ली।

हरसिमरत कौर बादल ने पंजाबी में, अरविंद सावंत ने मराठी में, डी.वी. सदानंड गौड़ा ने कन्नड़ में, भर्तृहरी महताब ने उड़िया में, उधमपुर के सांसद जितेंद्र सिंह ने डोगरी में शपथ ली।

अहिंदी भाषी क्षेत्रों से निर्वाचित होकर आए ज्यादातर सदस्यों ने अपनी ही भाषा में शपथ में ली।

17वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को हुआ और प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र सिंह सदस्यों को शपथ दिला रहे हैं। शपथ ग्रहण मंगलवार को भी जारी रहेगा।

वार्ता/आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment