हरियाणा: बुजुर्ग सास की पिटाई करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Last Updated 08 Jun 2019 02:55:41 PM IST

स्वतंत्रता सेनानी रह चुकी अपनी सास को पीटने के दौरान कैमरे में कैद हुई एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की पुष्टि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शनिवार को की।


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने एक वीडियो भी टैग किया है, जिसमें आंगन में खाट पर लेटी काफी बुजुर्ग महिला के साथ हो रहे अमानवीय अत्याचार को साफ तौर पर देखा जा सकता है। यह बुजुर्ग महिला नेताजी सुभाष चंद्र बोस के इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) की सदस्य रह चुकी हैं।

खट्टर ने लिखा है, "यह निंदनीय और अक्षम्य है। सभ्य समाज में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।"

इस मामले में मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया तब सामने आई जब महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल उपखंड के निवाज नगर गांव से एक वीडियो क्लिप पीड़िता के पड़ोसियों द्वारा वायरल किया गया।


ऋषि बागरी ने दावा किया कि उक्त वृद्ध महिला को करीब 30 हजार सरकारी पेंशन मिलता है और वीडियो पोस्ट करने के साथ ही उसने खट्टर को भी इसमें टैग किया।

वहीं, एक अन्य ट्वीट में बागरी ने बताया कि उसकी किशोरी ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था।

 

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment