तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
Last Updated 10 Apr 2019 12:42:26 PM IST
तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
![]() दलाई लामा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती (फाइल फोटो) |
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित 83 वर्षीय नेता धर्मशाला से यहां जांच के लिए साकेत के मैक्स अस्पताल में मंगलवार को आए थे।
सूत्र ने बताया, ‘‘सीने में संक्रमण से जुड़ी परेशानी के साथ वह मैक्स अस्पताल आए। दलाई लामा को बाद में भर्ती कर लिया गया और कुछ दिनों तक उनका इलाज चलेगा। उनकी हालत स्थिर है।’’
दलाई लामा पिछले कुछ दिनों से एक सम्मेलन के लिए दिल्ली में थे। वह सोमवार धर्मशाला लौट गए थे।
| Tweet![]() |