भाजपा ने काटा जोशी का टिकट, कानपुर से सत्यदेव पचौरी होंगे उम्मीदवार, आजम के खिलाफ जयाप्रदा

Last Updated 27 Mar 2019 02:30:13 AM IST

भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा के लिए 39 उम्मीदवार की सूची जारी की जिसमें उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वरुण गांधी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी तथा इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दिया गया है।


भाजपा ने काटा जोशी का टिकट, कानपुर से सत्यदेव पचौरी होंगे उम्मीदवार, आजम के खिलाफ जयाप्रदा

वहीं कानपुर से मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटा गया है और उनके स्थान पर सत्यदेव पचौरी को पार्टी ने मैदान में उतारा है। इसी के साथ मंगलवार को हीं भाजपा में शामिल होने वाली सपा की पूर्व सांसद जयाप्रदा को अब आजम खान के खिलाफ पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संवादददाताओं के समक्ष सूची जारी कर यह जानकारी दी। भाजपा ने अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा को रामपुर से टिकट दिया है जहां उनका मुकाबला सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से होगा।

भाजपा ने बालिया से वीरेन्द्र सिंह मस्त को टिकट दिया है। गाजीपुर सीट से केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को टिकट दिया गया है जबकि चंदौली से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे को टिकट दिया गया है। धौरहराह से रेखा वर्मा, फरुखाबाद से मुकेश राजपूत, इटावा से रामशंकर कठेरिया, कन्नौज से सुव्रत पाठक, अकबरपुर से देवेन्द्र सिंह भोले, जालौन से भानुप्रताप वर्मा, हमीरपुर से पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, कौशम्बी से विनोद सोनकर, बाराबंकी से उपेन्द्र रावत, फैजाबाद से लल्लू सिंह, बहराइच से अक्षयवार लाल गौड़, कैसरगंज से बृजभूषण सरण सिंह, श्रावस्ती से ददन मिश्रा, गोडा से कीर्तिवर्धन सिंह, डुमरियागंज से जबदम्बिका पाल, बस्ती से हरीश द्विवेदी, महराजगंज से पंकज चौधरी, कुशीनगर से विजय दूबे, बांसगांव से कमलेश पासवान और सलेमपुर से रवीन्द्र कुशवाहा को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने रामपुर से संजय कपूर को बनाया उम्मीदवार :  कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और गुजरात में तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर को रामपुर से टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला सपा के आजम खान और भाजपा की जयाप्रदा से होगा।
भाजपा ने पश्चिम बंगाल से 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये जिसमें हावड़ा से रंतिदेव सेनगुप्ता शामिल हैं। वहीं मुर्शिदाबाद से हुमायूं कबीर, बेहरामपुर से कृष्णा जोरदार आर्य के नाम भी शामिल हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment