भारत व पाकिस्तान की सेनाओं के बीच गोलीबारी

Last Updated 21 Jan 2019 05:09:32 AM IST

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत व पाकिस्तान के सैनिकों के बीच रविवार को गोलीबारी हुई।


भारत व पाकिस्तान की सेनाओं के बीच गोलीबारी (file photo)

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यहां कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर के कलाल और खोरी क्षेत्रों में छोटे व स्वाचालित हथियारों और मोर्टार से भारतीय ठिकानों को निशाना बनाया।

एक अधिकारी ने कहा, "हमारे सैनिकों ने इसका प्रभावी रूप से जवाब दिया। अंतिम रिपोर्ट आने तक, हमारे पक्ष से किसी के हताहत होने या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं थी।"
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी अपरान्ह एक बजे शुरू हुई।

जम्मू संभाग में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर और पुंछ व राजौरी क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा इस महीने संघर्ष विराम उल्लंघन की दो दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं।

आईएएनएस
जम्मू,


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment