दक्षिण भारत के धार्मिक संगठन पर हमले की साजिश नाकाम, 3 गिरफ्तार
Last Updated 19 Jan 2019 11:48:55 AM IST
दक्षिण भारत के सामाजिक और धार्मिक संगठन के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने की योजना बना रहे एक विदेशी नागरिक समेत तीन लोगों को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने गिरफ्तार किया है।
(फाइल फोटो) |
पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान अफगानिस्तान के नागरिक वली मोहम्मद सा वाईफी और शेख रियाजुद्दीन उर्फ राजा और मोहतशिम सीएम उर्फ तस्लीम के रूप में हुई है।
शुरुआती जांच और पूछताछ में पता चला है कि दक्षिण भारत के सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रमुख इनके निशाने पर थे और इनकी हत्या करके देश में सनसनी फैलाना चाहते थे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
| Tweet |