इलैया राजा, गुलाम मुस्तफा खां समेत 85 को पद्म सम्मान

Last Updated 26 Jan 2018 02:13:21 AM IST

प्रख्यात संगीतकार इलैया राजा और गुलाम मुस्तफा खां, मशहूर क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी, जानी मानी लोक कलाकार शारदा सिन्हा, हिन्दी लेखिका मालती जोशी समेत 85 लोगों को इस बार पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है.


इलैया राजा (पद्म विभूषण), गुलाम मुस्तफा (पद्म विभूषण), परमेश्वरन (पद्म विभूषण), शारदा सिन्हा (पद्म भूषण), एमएस धोनी (पद्म भूषण) एवं पंकज आडवाणी (पद्म भूषण)

इस बार भी देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न किसी को नहीं दिया गया है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जिनमें तीन लोगों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण तथा 73 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है. इनमें 14 महिलाए , 16 विदेशी और प्रवासी भारतीय शामिल हैं तथा तीन हस्तियों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा.

दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से नवाजे जाने वालों में तमिलनाडु के इलैया राजा, महाराष्ट्र के गुलाम मुस्तफा खां और केरल के परमेश्वरन परमेश्वरन शामिल हैं. परमेश्वरन को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान मिला है.

पद्म पुरस्कार : चयनित हस्तियों की सूची
पद्म भूषण
पंकज आडवाणी खेल (बिलियर्डस/स्नूकर) कर्नाटक
पी मार क्राइसॉसटॉम अन्य (अध्यात्म) केरल
महेन्द्र सिंह धोनी खेल (क्रिकेट) झारखंड
एलेक्जांद्र कदाकिन (विदेशी/मरणोपरांत) लोक कार्य रूस
रामचंद्रन नगासामी अन्य (पुरातत्व) तमिलनाडु
वेद प्रकाश नंदा (ओसीआई) साहित्य एवं शिक्षा अमेरिका
लक्ष्मण पई कला (पेंटिंग) गोवा
अरविंद पारिख कला (संगीत)  महाराष्ट्र
शारदा सिन्हा कला (संगीत) बिहार

पद्म श्री
अभय बांग एवं राम बांग  चिकित्सा  महाराष्ट्र
दामोदर गणेश बापट सामाजिक कार्य छत्तीसगढ़
प्रफुल्ल गोविंद बरुआ साहित्य, शिक्षा एवं पत्रकारिता असम
मोहन स्वरूप भाटिया कला, लोक संगीत उत्तर प्रदेश
सुधांशू बिस्वास सामाजिक कार्य पश्चिम बंगाल
सैखोम मीराबाई चानू खेल भारोत्तलन मणिपुर
पंडित श्याम लाल चतुव्रेदी  साहित्य, शिक्षा एवं पत्रकारिता छत्तीसगढ़
जोस मा जॉय (विदेशी) उद्योग एवं व्यापार फिलीपींस
लांगपोकलकपम सुभादानी देवी  बुनाई कला मणिपुर
सोमदेव बर्मन  खेल टेनिस त्रिपुरा
येशी ढोलन  चिकित्सा हिमाचल प्रदेश
अरुप कुमार दत्ता  साहित्य एवं शिक्षा असम
डी गौडा  कला गायन कर्नाटक
अरविंद गुप्ता साहित्य एवं शिक्षा महाराष्ट्र
दिगंबर हंसराज साहित्य एवं शिक्षा झारखंड
रामली बिन इब्राहिम (विदेशी)  नृत्य मलेशिया
अनवर जलालपुरी  साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश
प्योंगतेन जेन जमीर साहित्य एवं शिक्षा नगालैंड
सीताव्वा जोद्दाती सामाजिक कार्य कर्नाटक
मालती जोशी साहित्य एवं शिक्षा मध्य प्रदेश
मनोज जोशी कला एवं अभिनव महाराष्ट्र
रामेर लाल काबरा व्यापार एवं उद्योग महाराष्ट्र
प्राण किशोर कौल कला जम्मू कश्मीर

वार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment