जस्टिस साल्वी बने एनजीटी के कार्यकारी अध्यक्ष

Last Updated 20 Dec 2017 04:43:46 PM IST

केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति यू डी साल्वी को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया.




न्यायमूर्ति यू डी साल्वी एनजीटी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त (फाइल फोटो)

वह अगले आदेश तक न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार का कामकाज संभालेंगे, जो कल ही अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. इस बात की प्रबल संभावना बन रही है कि न्यायमूर्ति साल्वी 13 फरवरी 2018 तक इस पद पर रहेंगे, क्योंकि अध्यक्ष पद के चयन के लिए गठित पांच-सदस्यीय समिति ने अभी तक एक भी बैठक नहीं की है.

न्यायमूर्ति साल्वी ने 1977 से वकालत शुरू की. अगस्त 1993 में उन्हें मुंबई में सिटी और एडिशनल सिविल जज नियुक्त किया गया. दस फरवरी 2009 को उन्हें पदोन्नत कर बॉम्बे उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया. वह 14 फरवरी 2013 को एनजीटी के न्यायिक सदस्य बनाए गए.



न्यायमूर्ति साल्वी का जन्म 26 फरवरी 1951 को मुंबई के गिरगांव में हुआ था. उन्होंने एमएससी करने के बाद बॉम्बे विश्वविद्यालय से 1976 में एलएलबी की डिग्री हासिल की. उन्होंने ठाणे के एक कॉलेज में अंशकालिक लेक्चरर के रूप में भी काम किया.

 

 

वार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment