कांग्रेस भी गुजरात में शुरू करेगी डोर-टू-डोर कैंपेन

Last Updated 07 Nov 2017 05:34:34 PM IST

गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी बीजेपी की तरह वोटरों से सीधे और घर-घर जाकर संपर्क करने का अभियान शुरू करेगी.


कांग्रेस के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

राज्य की सत्ता पर 22 साल से काबिज बीजेपी ने आज से घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलने का गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान शुरू किया है. इसी तर्ज पर कांग्रेस भी 14 नवंबर से डोर-टू-डोर अभियान चलाएगी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने आज बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में यह अभियान शुरू होगा.

उन्होंने बताया कि इसके तहत राज्य भर में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एक करोड़ घरों तक पहुंच कर डोर-टू-डोर अभियान चलायेंगे.
 

 

समयलाइव डेस्क/वार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment