प्रियंका गांधी को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती : डॉक्टर
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू के इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक वरिष्ठ डॉक्टर ने आज यह जानकारी दी.
![]() प्रियंका गांधी को हुआ डेंगू (फाइल फोटो) |
अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बुखार था जिसके बाद उन्हें 23 अगस्त को छाती रोग विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ अरूप बसु की देखरेख में अस्पताल में भर्ती किया गया था.
अस्पताल (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा ने बताया उन्हें डेंगू संक्रमण के चलते हुआ था और अब वह स्वस्थ हो रही हैं.
अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही प्रियंका से मिलने उनके परिवार के सदस्य आये थे.
अस्पताल सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी कल देर रात उनसे मिलने पहुंचे थे और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा आज अस्पताल आये थे.
नगर निगम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस सीजन में अब तक 657 लोग डेंगू से प्रभावित हुए हैं.
| Tweet![]() |