दुस्साहसी पत्नी बनने का प्रस्ताव विक्टोरì

Last Updated 09 Apr 2009 12:15:41 PM IST


लंदन। फैशन की महारानी विक्टोरिया बेकहम को पर्दे पर एक दुस्साहसी पत्नी बनने से बेहतर ऐनीमेशन कलाकार का चरित्र निभाना लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार फुटबाल सितारे डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया ने प्रसिद्ध अमेरिकन शो डेस्परेट वाइव्स के एक लघु दृश्य में काम करने से मना कर दिया। समाचार पत्र में विक्टोरिया की मित्र ईवा लांगोरिया के हवाले से छपी खबर के मुताबिक शो का निर्देशक पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया का बहुत बड़ा प्रशंसक है लेकिन यह जान कर भी विक्टोरिया ने शो में काम करने के लिए रजामंदी नहीं दी। ईवा ने कहा कि विक्टोरिया ने अपने कई अन्य कार्यक्रमों के चलते विशेष अतिथि भूमिका निभाने से इंकार कर दिया। इसके पूर्व विक्टोरिया ने ब्रिटेन से लास एंजिल्स आने के पूर्व लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम अग्ली बैर्टीं में लघु भूमिका निभा कर खासी सुर्खियां बटोरीं थीं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment