Walnut oil benefits : स्किन को चमकदार और बेदाग बनाने के लिए लगाएं अखरोट का तेल, जानें इसके दमदार फायदे

Last Updated 23 Nov 2023 01:05:56 PM IST

आयुर्वेद के मुताबिक अखरोट को सर्दियों में रामबाण औषधि के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में भी अखरोट बेहद लाभकारी सिद्ध होता है।


Walnut oil benefits

Walnut oil benefits :  इसके साथ ही अखरोट का तेल भी आपको सर्दियों के मौसम में कई तरह के फायदे पहुंचाता है। सर्दियों के मौसम में आपके शरीर, त्वचा, बालों व हड्डियों से संबंधित कई समस्याओं देखी जाती हैं। इन सभी समस्याओं में अखरोट का तेल बेहद ही प्रभावशाली माना गया है। अक्सर आपने अपनी मम्मी या दादी, नानी से भी अखरोट के तेल के कई फायदे सुने होंगे इसलिए आज हम आपको अखरोट के तेल के फायदों के बारे में बताने वाले हैं।  

अखरोट के तेल के फायदे - Walnut oil benefits  
झुर्रियां कम करने में फायदेमंद - स्वस्थ और निखरती त्वचा कौन नहीं चाहता है? लेकिन आज के समय में पर्यावरण में पाए जाने वाले विभिन्न प्रदूषित कारकों के कारण हमारी त्वचा का निखार कम हो जाता है। साथ ही उम्र से पहले ही उस पर झुर्रियां आने लगती हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है अखरोट का तेल विशेष रुप से एंटी रिंकल और एंटी एजिंग के लिए ही जाना जाता है। अखरोट का तेल चेहरे पर लगाने से यह त्वचा की नमी और झुर्रियों को कम करने में सहायता करता है। अखरोट तेल की कुछ बूंदों से चेहरे पर मसाज करने से आपके चेहरे का निखार फिर से वापस आ सकता है।

संक्रमण से बचाव - एक शोध में बताया गया है कि अखरोट के तेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह त्वचा के बैक्टीरियों को खत्म करके स्वस्थ बनाने का काम करता है। अखरोट का तेल इतना लाभदायक होता है कि यह विभिन्न तरह के बैक्टेरिया को नष्ट भी कर सकता है। ऐसे में त्वचा की किसी भी संक्रमित जगह पर अखरोट का तेल लगाते हैं। तो आपको बेहद आराम पहुंचता है।

बालों का झड़ना कम करें -
बढ़ती उम्र व पोषक तत्वों की कमी के कारण कम उम्र में ही बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। यह समस्या आम तौर पर कई लोगों में देखी जाती है। बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के लिए प्रभावी एंटी ऑक्सीडेंट की आवश्यकता पड़ती है। जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि अखरोट के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट प्रभावी रूप से पाया जाता है। इस प्रकार बालों के झड़ने की समस्या में अखरोट का तेल आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होता है। फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने के साथ ही अखरोट का तेल आपके इस परेशानी से उत्पन्न तनाव को भी दूर करता है।

हृदय रोगों से सुरक्षा- डायबिटीज के चलते लोगों में  हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इस समय मधुमेह की बीमारी भी लोगों में अधिक देखी जा रही है। ऐसे में अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना आवश्यक है जिससे मधुमेह नियंत्रण रहे व हृदय रोगों से सुरक्षा मिल सके। अखरोट में मौजूद पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और अल्फा लिनोलेनिक एसिड ब्लड में शुगर की मात्रा कम करने में सहायक होता है। अखरोट का तेल भी इसी प्रकार के गुणों से युक्त होता है। ऐसे में अखरोट के तेल का प्रयोग करने से हृदय रोगों की संभावना कम हो जाती है।

वजन नियंत्रण करने में सहायक- जैसे कि हमने आपको बताया है कि अखरोट के तेल में ओमेगा 3 फैटी पाया जाता है। ओमेगा 3 शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने के साथ ही मांसपेशियों की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करने में सहायता करता है। एनसीबीआई के एक शोध के मुताबिक यह स्पष्ट किया गया है कि ओमेगा 3 फैटी एसिड वजन को कम करने में सहायक होता है। ऐसे में अखरोट का तेल आपके लिए बेहद लाभदायक है यदि आप अपना वजन नियंत्रण करना चाहते हैं। अखरोट में पाया जाने वाला omega-3 एसिड आपके वजन नियंत्रण में प्रभावी व प्रबल रूप से काम करेगा।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment