Yoga for Appendix in Hindi : जानिए कैसे योग के जरिए आप दूर कर सकते हैं अपेंडिक्स का दर्द

Last Updated 23 Nov 2023 12:07:54 PM IST

किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी होता है उसके पेट का स्वस्थ रहना। अगर पेट से संबंधित कोई भी बीमारी आपको हो जाती है तो उसका असर अपकी पूरी बॉडी पर देखने को मिलता है।


Yoga for Appendix

Yoga for Appendix  - ऐसी ही पेट से जुड़ी एक समस्या है अपेंडिक्स। अपेंडिक्स होने पर पेट के अंदर असहनीय दर्द उठता है। इस बीमारी का वैसे तो मेडिकल ट्रीटमेंट है, लेकिन इसे योग के जरिए थोड़ा ठीक किया जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं अपेंडिक्स के लिए कौन -कौन से योगासन कर सकते हैं।

अपेंडिक्स के लक्षण
अपेंडिक्स होने पर आपके शरीर में निम्नलिखित लक्षण होने लगते हैं
पेट में अधिक दर्द होना
जी मचलना और उल्टी होना
भूख की कमी
बुखार

अपेंडिक्स की समस्या से निपटने के लिए कारगर हैं ये योगासन
वृक्षासन - यह एक ऐसा आसन है, जो शरीर को लचीलेपन तथा संतुलन आधार के लिए उपयोगी है। जिसके साथ ही अपेंडिक्स में वृक्षासन बेहद लाभकारी साबित होता है। पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देने वाले इस आसन को करते समय व्यक्ति के शरीर का पोस्चर पेड़ के समान दिखाई देता है।

पश्चिमोत्तानासन -
पश्चिमोत्तानासन शरीर को खिंचाव व मासपेशियों को पूरी तरह से विस्तृत रूप देता है। इसलिए यह आसन अपेंडिक्स में भी कारगर है। इस आसन के जरिए पेट के आंतरिक अंगों की क्रियाओं में सुधार होता है। इस आसन का प्रयोग अपेंडिक्स के साथ ही याददाश्त बढ़ाने में भी किया जाता है।

मत्‍स्‍यासन - यह आसन अपेंडिक्स के साथ ही अस्थमा, रक्त संकुचन, पुरानी खांसी तथा अन्य रक्त संबंधित विकारों में लाभकारी साबित होता है। ये आसन थायराइड और पैरा थायराइड ग्रंथि से जुड़ी बीमारियों को भी ठीक करने की क्षमता रखता है।
 
वीरभद्रासन -
यह श्वसन संबंधी समस्याओं को दूर करने और शरीर में रक्त परिसंचरण का संतुलन बनाए रखने में भी लाभदायक है। इसी के साथ वीरभद्रासन का प्रयोग अपेंडिक्स के इलाज के लिए भी किया जाता है।

सर्वांगासन - पेट संबंधित विभिन्न बीमारियों में सर्वांगासन बेहद लाभकारी है। यह आंत के सभी दर्द व रोगों को दूर करने में मदद करता है। जिसके साथ ही अपेंडिक्स की समस्या में भी सर्वांगासन करने की सलाह दी जाती है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment