Home remedies for pigmentation : क्या Pigmentation छीन रही है चेहरे की रंगत, तो आज़माएं घरेलू उपाय

Last Updated 06 Oct 2023 09:11:46 AM IST

पिगमेंटेशन त्वचा से संबंधित एक समस्या है। जिस में चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लग जाती है।


Home remedies for pigmentation

Home remedies for skin pigmentation in hindi - पिगमेंटेशन एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। आमतौर पर पिगमेंटेशन अधिक समय तक धूप में रहने या अन्य कई कारणों से हो जाती है। हर उम्र के व्यक्ति की यह इच्छा होती है कि उसके चेहरे की रंगत हमेशा बरकरार है। लेकिन पिगमेंटेशन के कारण लोगों के चेहरे का रंग काला होने लगता है और कुछ लोगों के चेहरे पर काले - धब्बे भी पढ़ने लग जाते हैं। ऐसे में Pigmentation की समस्या से निपटने के लिए लोग कई प्रकार की मेडिकल क्रीम व दवाइयों का प्रयोग करते हैं। कुछ लोगों के चेहरे पर इस प्रकार की क्रीम या दवाओं का साइड इफेक्ट भी होने लग जाता है। ऐसी स्थिति में घरेलू उपचार या नुस्खे ही कारगर साबित होते हैं। घरेलू उपचार आयुर्वेद से संबंधित होते हैं और इनमें किसी प्रकार का केमिकल नहीं पाया जाता है इसलिए आज हम आपके लिए पिगमेंटेशन से बचाव के घरेलू उपाय लेकर आए हैं।

पिगमेंटेशन क्या है - What is Pigmentation
पिगमेंटेशन त्वचा से संबंधित एक समस्या है। जिस में चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लग जाती है। चेहरे का रंग काला पड़ने लगता है और ब्लैक स्पॉट भी नज़र आने लगते हैं। हालांकि पिगमेंटेशन की समस्या आम समस्या है। जो  त्वचा में मेलानिन का स्तर बढ़ जाने के कारण होती है।

पिगमेंटेशन दूर करने के लिए घरेलू उपाय
कच्चा आलू - पिगमेंटेशन दूर करने के लिए कच्चा आलू एक ऐसी चीज़  है जो आपके रसोई घर में बेहद आसानी से मिल जाएगी। कच्चा आलू हमारी त्वचा को पोषण देता है। इस प्रकार पिगमेंटेशन में कच्चा आलू छीलकर चेहरे पर मसल सकते हैं। इसके अलावा आप आलू को छीलकर और पीसकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

नींबू और शहद - नींबू और शहद दोनों ही त्वचा के दाग - धब्बों को मिटाने के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है। ऐसे में पिगमेंटेशन की समस्या के लिए नींबू और शहद को एक साथ मिलाकर 10 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। नींबू और शहद में पाए जाने वाला प्राकृतिक पोषण पिगमेंटेशन की समस्या को आसानी से दूर कर देता है।

कोको बटर -
कोको बटर भी चेहरे को नेचुरल ब्यूटी देता है इसलिए पिगमेंटेशन में आप कोको बटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दिन में तीन बार कोको बटर चेहरे पर लगाने से पिगमेंटेशन की समस्या दूर हो जाती है।

एलोवेरा - चेहरे से संबंधित किसी भी समस्या के लिए एलोवेरा बेहद लाभकारी चीज़ है। अधिकतर लोगों द्वारा अपनी त्वचा की रंगत को बनाए रखने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ पिगमेंटेशन की समस्या में भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप रात को सोते समय एलोवेरा जेल से अपने चेहरे की मसाज करें और सुबह को गर्म पानी से चेहरे को साफ कर लें।

प्याज -
हमारी रसोई में आसानी से मिलने वाली प्याज भी पिगमेंटेशन की समस्या को दूर कर सकती है। प्याज के अंदर के लाल हिस्से किसी को चेहरे पर लगाने से पिगमेंटेशन की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

ग्रीन टी बैग -
पिगमेंटेशन की समस्या में ग्रीन टी बैग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्रीन टी पेट को ठंडा करके अपनी त्वचा की पिगमेंटेशन वाली जगह पर लगाए रखें। इससे आपकी त्वचा में होने वाले पिगमेंटेशन से काफी राहत मिलेगी।

धूप से बचें -
यदि आप धूप में अधिक निकलते हैं तो पिगमेंटेशन की समस्या होना आपको होना लाज़मी है। ऐसे में आप चेहरे की रंगत को बरकरार रखना चाहते हैं और पिगमेंटेशन को दूर करना चाहते हैं, तो धूप में अधिक समय के लिए ना बैठे। धूप के संपर्क में कम आने की कोशिश करें।

हल्दी - ये ऐसा घरेलू उपचार जो त्वचा के लिए काफी गुणकारी है। हल्दी एंटीसेप्टिक होने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल गुण भी रखती है इसलिए चेहरे की रंगत को निखारने में हल्दी का प्रयोग किया जाता है। पिगमेंटेशन की समस्या के निदान के लिए भी घरेलू उपचार में हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। हल्दी के साथ कई प्रकार के फेस पैक भी तैयार किए जा सकते हैं। जो कि पिगमेंटेशन की समस्या से लड़ने के लिए आपको सहायता करते हैं।

दही - दही का इस्तेमाल भी चेहरे में होने वाली परेशानियों में मुख्य रूप से किया जाता है। दही के अंदर लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो कि चेहरे को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करता है। इस प्रकार पिगमेंटेशन की समस्या में दही का इस्तेमाल उचित रूप से किया जा सकता है

पिगमेंटेशन के कारण - Causes of pigmentation

  • चेहरे की त्वचा पर pigmentation होने के कई कारण हो सकते हैं।
  • अत्यधिक धूप में रहने से भी पिगमेंटेशन की समस्या हो जाती है।
  • इसके साथ ही शरीर में  हार्मोन की गड़बड़ी।
  • अनुवांशिक लक्षण होने पर
  • गर्भनिरोधक गोलियां अत्यधिक मात्रा में खाने पर भी पिगमेंटेशन की समस्या महिलाओं में देखी जाती है।
  • विटामिन D और विटामिन B12 की कमी से चेहरे से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं जिसमें पिगमेंटेशन भी आ जाता है।
  • इसके साथ ही पिगमेंटेशन होने का सबसे बड़ा त्वचा में मेलेनिन का स्तर बढ़ जाना है।
  • त्वचा व बालों में किसी प्रकार का treatment कराने पर भी कभी-कभी पिगमेंटेशन की समस्या होने लगती है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment