लाख कोशिशों के बाद भी सही नहीं हो रही डैंड्रफ, तो स्कैल्प सोरायसिस हो सकता है कारण

Last Updated 02 Oct 2023 12:13:17 PM IST

Scalp Psoriasis - लाख कोशिशों के बाद भी नहीं डैंड्रफ से मुक्ति, तो स्कैल्प सोरायसिस हो सकता है कारण, scalp psoriasis, स्कैल्प सोरायसिस


Scalp Psoriasis

Scalp psoriasis -  क्या आपके बालों का डैंड्रफ हद से ज्यादा बढ़ चुका है? क्या आपके स्कैल्प पर सफेद पपड़ी जमने लगी है या फिर स्कैल्प की खुजली से खून निकलना शुरू हो गया है? अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपके स्कैल्प पर दिखने लगे हैं तो सावधान हो जाइए। दरअसल यह सभी लक्षण स्कैल्प सोरायसिस से जुड़े होते हैं। जो स्कैल्प के लिए काफी दर्दनाक स्थिति पैदा कर देते हैं। ऐसे में हम आपके बताते हैं स्कैल्प सोरायसिस क्या है, इसके लक्षण और घरेलू उपाय।

Scalp Psoriasis Treatment In Hindi
स्कैल्प सोरायसिस क्या है?
जैसा कि हम जानते हैं कि मौसम परिवर्तन के समय अधिकतर शुष्क मौसम के महीनो में डैंड्रफ व बाल झड़ना आम होता है। लेकिन अगर आपके लगातार बाल झड़ रहे हैं और साथ ही हर मौसम में डैंड्रफ बना रहता है तो यह स्कैल्प सोरायसिस की बीमारी हो सकती है। स्कैल्प सोरायसिस त्वचा से जुड़ी बीमारी है जो  स्कैल्प से शुरू होती है। इसके चलते स्कैल्प में लाल पन होना, पपड़ी और तेज खुजली होना शुरू हो जाती है। इस बीमारी में यह स्थिति पूरे सिर में फैल जाती है। इस बीमारी की गंभीर स्थिति में गर्दन और कानों के पीछे तक डैंड्रफ होना शुरू हो जाते हैं।

स्कैल्प सोरायसिस के लक्षण
स्कैल्प सोरायसिस के लक्षण अधिकतर डैंड्रफ से ही मिलते जुलते होते हैं इसलिए आपको सतर्क होना आवश्यक है। इस प्रकार स्कैल्प सोरायसिस के निम्नलिखित लक्षण पाए जाते हैं।
• स्कैल्प पर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं।
• स्कैल्प पर सफेद रंग की त्वचा जमने लगती है। जो कुछ दिनों बाद आपके कंधों पर भी झड़ने लग जाती है।
• स्कैल्प सोरायसिस में डैंड्रफ जैसी स्किन झड़ने लगती है।
• स्कैल्प सूख जाती हैं
• स्कैल्प में अत्यधिक खुजली होती है जिसे सहन करना मुश्किल हो जाता है।
• स्कैल्प में जलन और घाव होने लगते हैं।
• बालों का निरंतर झड़ना जारी रहता है।

स्कैल्प सोरायसिस के कारण
अगर शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत नहीं होता है तो किसी भी प्रकार का वायरस या बैक्टीरिया का संक्रमण शरीर को अपने कब्ज़े में ले लेता है। इसी प्रकार इम्यूनिटी सिस्टम कम होने पर स्कैल्प सोरायसिस की समस्या भी शुरू हो जाती है।

हार्मोन परिवर्तन के चलते भी यह समस्या त्वचा पर देखी जा सकती है। एक गर्भवती महिला में भी स्कैल्प सोरायसिस की समस्या को देखा जा सकता है।

जो लोग नियमित रूप से शराब पीते हैं उनमें भी स्कैल्प सोरायसिस का खतरा बना रहता है।

स्कैल्प सोरायसिस के कारणों के पीछे कुछ दवाएं भी निर्भर करती हैं। जिसमें मलेरिया रोधी दवाएं, उच्च रक्तचाप की दवाएं शामिल की जा सकती हैं।

धूप के माध्यम से भी स्कैल्प सोरायसिस का खतरा बढ़ सकता है।

स्कैल्प सोरायसिस के घरेलू उपचार
एलोवेरा - ये  हर तरीके से बेहद गुणकारी पौधा साबित होता है। यदि आप अपने स्कैल्प सोरायसिस की बीमारी को दूर करना चाहते हैं तो एलोवेरा का इस्तेमाल शुरू कर दें। इसके लिए आप एलोवेरा का गूदा डायरेक्ट काट कर भी लगा सकते हैं। इसके अलावा आप एलोवेरा का जेल लेकर उसमें नारियल या बादाम का तेल मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगा सकते हैं।

अदरक - ये भी बेहद गुणकारी होता है। यह त्वचा के बैक्टीरिया संक्रमण को खत्म करने में सक्षम होता है। स्कैल्प सोरायसिस में आप अदरक को एक छोटा टुकड़ा लेकर पानी के बर्तन में उबाल लें और फिर थोड़ा सा शहद और नींबू डालकर उसे रोजाना नियमित रूप से पिएं।

ग्लिसरीन - ये वनस्पति तेल या एल्कोहल से बना एक पदार्थ होता है। यह त्वचा में नमी बनाएं रखने में सहायक साबित होता है। ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से स्किन में रूखापन नहीं होता है। आप ग्लिसरीन का उपयोग स्कैल्प सोरायसिस में भी प्रभावी रूप से कर सकते हैं।

नारियल का तेल - सोरायसिस के लक्षणों को कम करने के लिए आप नारियल के तेल का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल के तेल को 20 से 30 मिनट के लिए स्कैल्प पर लगाकर छोड़ दें। आपको बता दें, यह नारियल का तेल आपके स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करता है, सूजन को कम करता है और संक्रामक बैक्टीरिया को मारता है।

सेब का सिरका -  सिरका एक ऐसा पदार्थ होता है जो आपके स्कैल्प की सूजन और खुजली की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। आप एप्पल साइडर विनेगर को 1:1 के अनुपात में पानी के साथ पतला करें और फिर इसके बाद अपने स्कैल्प पर प्रयोग करें।

डॉक्टर से परामर्श -  अगर आप स्कैल्प सोरायसिस से पीड़ित हैं तो आपको डॉक्टर से परामर्श अवश्य करना चाहिए।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment