Side effects of zinc in hindi: जिंक के अधिक सेवन से शरीर में हो सकते हैं ये नुकसान

Last Updated 28 Sep 2023 12:39:40 PM IST

जिंक के अत्यधिक सेवन से आपको पाचन संबंधी या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। जिंक की अधिक मात्रा के चलते गेस्ट्रो से जुड़े रोग भी हो जाते हैं।


Side effects of zinc

Side effects of zinc in hindi - जिंक हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। इसके सेवन से हमारे शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होते हैं साथ ही इसके ज़्यादा सेवन से शरीर को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। जिंक सबसे अधिक नॉनवेज, मूंगफली, हरी सब्जी, अंडे, साबुत अनाज और दूध से बने उत्पादों में पाया जाता है। ऐसे में जिंक प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में ज़रुरत के हिसाब से होना आवश्यक है, वरना इसके अभाव में हमारे शरीर में कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं उत्पन्न हो सकती हैं। इसका अत्यधिक सेवन आपके शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको जिंक के सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।

 Side effects of zinc in hindi

1- जिंक के अत्यधिक सेवन से आपको पाचन संबंधी या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों को जिंक की अधिक मात्रा के चलते गेस्ट्रो से जुड़े रोग भी हो जाते हैं

2- यदि जिंक की मात्रा शरीर में अधिक हो जाती है, तो यह आपके शरीर से अन्य ज़रूरी पोषक तत्व जैसे कॉपर और आयरन के प्रभाव को कम कर सकता है।

3- जिंक की अधिक मात्रा के चलते व्यक्ति में जी मचलना, उल्टी, चक्कर आना और मुंह के स्वाद में परिवर्तन आदि समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। ॉ

4- जिंक के अधिक सेवन से व्यक्ति को ठंड, खांसी, बुखार, सिर दर्द और कमज़ोरी लगने की समस्या हो सकती है।

5- इसके अत्यधिक सेवन से शरीर में अन्य पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसके साथ ही शरीर में जिंक की अधिक मात्रा खून की कमी का कारण भी बन सकती है।

6- कई लोगों को जिंक के अधिक सेवन से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

7- जिंक की हमारे शरीर में अत्यधिक मात्रा खासकर पुरुषों के शुक्राणुओं को अधिक प्रभावित करती है जिससे उनको यौन रोग की समस्या हो सकती है। इसकी अधिकता के चलते व्यक्ति प्रोस्टेट कैंसर की चपेट में भी आ सकता है।

8- इसके अलावा जिंक का हमारे शरीर में अधिक मात्रा में होना हमें डायबिटीज का मरीज भी बना सकता है।

9- जिंक का अधिक मात्रा में सेवन खासकर गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति के लिए हानिकारक साबित होता है।

डॉक्टर्स की मानें तो प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन 40 मिलीग्राम तक जिंक की मात्रा विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के माध्यम से लेनी चाहिए। इससे अधिक जिंक की मात्रा आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालती है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment