Busy life में योग के लिए कैसे निकालें समय? जाने आसान टिप्स

Last Updated 18 Sep 2023 12:30:38 PM IST

योगा करने से शरीर फुर्तीला रहता है और कई बीमारियां भी इससे दूर होती हैं। बिजी शेड्यूल की वजह योगा करने का समय ही नहीं मिल पाता है इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सरल उपाय बताएंगे, जिनको करने से आप अपने busy schedule में से भी योगा के लिए समय निकाल सकेंगे।


how to manage time for yoga

योगा की चर्चा विश्व भर मे होती है। शरीर को फिट व स्वस्थ रखने के लिए योगा किया जाता है। योगा करने से शरीर फुर्तीला रहता है और कई बीमारियां भी इससे दूर होती हैं। आजकल लोगों की लाइफ बहुत बिजी हो गई है और इसी के चलते हर कोई योगा नहीं कर पाता है। बिजी शेड्यूल की वजह योगा व कसरत करने का समय ही नहीं मिल पाता है इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सरल उपाय बताएंगे, जिनको करने से आप अपने busy schedule में से भी योगा व कसरत के लिए समय निकाल सकेंगे।

how to manage time for yoga

ज्वॉइन करें योगा क्लास- यह सच है कि जब व्यक्ति के पास समय ही नहीं होगा तो वह योगा की क्लास कैसे ज्वॉइन कर सकेगा, लेकिन आपको बता दें कि जब हम किसी कार्य को अकेले करते हैं, तो कई बार आलस के कारण उसको छोड़ बैठते हैं। योगा क्लास ज्वॉइन करने से आपको वहां अन्य लोग भी मिलेंगे, जिनको देखकर आपको नियमित रूप से योगा करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही योगा क्लास को ज्वॉइन करने से आपको योगा की बारीकियों का भी पता चलेगा।

निर्धारित करें लक्ष्य - जब  हम किसी कार्य को करने का लक्ष्य बना लेते हैं तो हमें उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इसी तरह समय की कमी होने के कारण आप अगर वजन कम करना चाहते हैं या किसी बिमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो उसको पूरा करने के लिए योगा का लक्ष्य निर्धारित कर लें। अगर आप चाहें तो पूरे हफ्ते का चार्ट भी बनाकर तैयार कर सकते हैं, इससे आपको फायदा मिलेगा।

बच्चों के साथ योगा करने की कोशिश करें
- हर कोई पूरे दिन में अपने  बच्चों को थोड़ा-बहुत समय तो देता ही है, इसलिए जब भी समय मिले अपने बच्चों के साथ ही योगा करना शुरू कर दें। केवल आपको यह ध्यान रखना है कि बच्चों के साथ योगा करते समय कुछ आसान व सरल पॉश्चर ही चुनें, जिनको बच्चे आसानी से कर पाएं। ऐसा करने से बच्चों का शरीर भी फिट रहेगा और आपका समय भी खराब नहीं होगा।

बिस्तर पर ही कर लें योगा - अगर आपकी लाइफ इतनी व्यस्त रहती है कि आपको अपने शरीर के लिए जरा भी वक्त नहीं मिल पाता है, तो आप सुबह उठने के बाद या रात को सोने से पहले अपने बेड पर ही योगा कर सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो सुबह का योगा इसलिए अत्यधिक फायदेमंद होता है क्योंकि सुबह के वक्त व्यक्ति का दिमाग एकदम ताजा रहता है और उस समय योगा या कसरत करने से पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

रोजाना 40 मिनट योगा करें - कोई भी योगा ट्रेनर आपको यह नहीं बताता है कि अधिक समय तक योगा करने से ही आपका शरीर फिट रहेगा। आप रोजाना नियमित रूप से केवल 30-40 मिनट योगा कर लेते हैं तो यह भी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। आपको केवल इस बात का ध्यान रखना है कि उन 30-40 मिनट के अंदर आपको अपना पूरा ध्यान सिर्फ योगा में ही लगाना है।
 
योगा से होंगी बीमारियां दूर - योगा करने से आपको तनाव, डिप्रेशन, शारीरिक थकावट, अनिद्रा की समस्या, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, कमजोरी महसूस होना आदि जैसी अन्य गंभीर समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। 

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment