Eye Care: जानें आंखों के दर्द का कारण और कैसे पाएं इससे छुटकारा

Last Updated 14 Sep 2023 09:47:38 AM IST

शरीर के समस्त अंगों में आंखें (Causes of Eye pain ) अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग मानी जाती हैं। यही कारण है कि हमें अपनी आंखों (Eye Care Tips )का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।


हमारे शरीर का प्रत्येक अंग अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसकी देख-रेख करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि शरीर के किसी भी अंग में हमें कोई दिक्कत होती है तो इसका प्रभाव हमारे संपूर्ण जीवन पर पड़ता है।

शरीर के समस्त अंगों में आंखें (Causes of Eye pain)  अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग मानी जाती हैं। अक्सर जब कभी हमारी आंख में एक छोटा तिनका भी गिर जाता है तो हमें बहुत दर्द का अनुभव होता है। यही कारण है कि हमें अपनी आंखों (Eye Care Tips) का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

आजकल के मोबाइल,कंप्यूटर के जमाने में आंखों का काम अधिक बढ़ गया है। दिनभर कंप्यूटर के सामने आंख गढ़ाकर बैठने से आंखों में दर्द और जलन का अनुभव होने लगता है, लेकिन आंख में दर्द भी कई प्रकार का होता है। अक्सर आंखों के दर्द  (Eye Care Tips) की वजह से सिर का दर्द भी शुरू हो जाता है। ऐसे में इस विषय पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना बहुत ज़रुरी है। तो आइए आज आंखों के दर्द के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।


आंख दर्द के कारण - Causes of Eye pain - Types of Eye Pain

1. अक्सर आंख में धूल मिट्टी चले जाने पर आंख में दर्द शुरू हो जाता है। इसके साथ ही खुजली और लालिमा भी आ जाती है।
2. कभी-कभी चोट लगने पर भी आंख में दर्द होता है और तेज़ जलन का भी अनुभव होता है।
3. आंख के भीतरी भाग में भी दर्द होता है और किरकिरी भी महसूस होती है।
4. ग्लूकोमा एक गंभीर नेत्र रोग है जिसे काला मोतिया भी कहा जाता है। इस रोग के कारण भी आंखों में तेज़ दर्द होता है।
5. आंखों में किसी प्रकार का संक्रमण होने से भी दर्द होता है और जलन का सामना करना पड़ता है।
6. कभी-कभी कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से भी आंखों में दर्द एवं जलन होने लगती है।
7. ज्यादा टेंशन के कारण
8. नींद पूरा न होना

आंख दर्द के लक्षण - Eye Pain Symptoms in Hindi
1.आंख दर्द होने से आंखों में लाली और जलन का अनुभव होता है।
2.आंख दर्द होने से सिर में दर्द रहता है और आंखों से पानी भी लगातार बहता रहता है।
3. लगातार टीवी और कंप्यूटर के सामने बैठे रहने से भी आंखों में दर्द शुरू हो जाता है।
4. आंखों में दर्द होने से सिर के अगले हिस्से में भी दर्द होने लगता है।
5.आँखों में खुजली होना

आंखों के दर्द से बचाव  - How to Prevent Eye Pain in Hindi
यदि आप आंखों के दर्द से बचना चाहते हैं तो संतुलित भोजन को अपनी जीवनशैली का हिस्सा ज़रूर बनाएं। संतुलित आहार लेने से आपके शरीर को पोषण मिलता है जो आंखों को मजबूत बनाने में सहायता करता है। यदि आप सामान्य तौर पर आंख दर्द से बचाव करना चाहते हैं तो निम्नलिखित उपाय अवश्य अपनाएं।
1. आंख दर्द से बचने के लिए सब्जियां,ताजे फल,अनाज को अपने भोजन का हिस्सा ज़रूर बनाएं।
2. लगातार पढ़ने से भी आंख दर्द होने की शिकायत मिल सकती है इसीलिए समय-समय अंतराल पर ही पढ़ाई करें।
3. अधिक समय तक कंप्यूटर और मोबाइल नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने से आंखों पर अत्यधिक असर पड़ता है और आंखें कमज़ोर होना शुरू हो जाती हैं।
4. नियमित रूप से प्राणायाम एवं योगासन करने से आप आंखों के दर्द से बच सकते हैं।
5. आप अपनी आंखों को दिन में कम से कम दो-तीन बार ठंडे पानी से अवश्य धोएं। ऐसा करने से आंखें साफ रहती हैं और आंखों में किसी प्रकार का इन्फेक्शन भी नहीं होता है।

इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की सहारा न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें, इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
 

 

प्रेरणा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment