दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 8 की मौत, 3 घायल

Last Updated 11 Aug 2025 09:37:22 AM IST

दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के एक नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


पुलिस ने एक बयान में कहा कि तटीय प्रांत गुआयास के ग्रामीण क्षेत्र सांता लूसिया में यह घटना हुई।

इसे देश के सबसे खतरनाक क्षेत्रों में से एक माना जाता है। 

इसमें कहा गया कि क्लब में गोलीबारी के दौरान सात लोगों की मौत हुई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है।

अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों से लैस संदिग्ध मोटरसाइकिलों और दो वाहनों पर आये थे।

यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि क्लब में क्यों गोलीबारी हुई।

एपी
क्विटो (इक्वाडोर)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment