Russia Ukraine War: यूक्रेन के भीषण हमले के बाद रूस ने की क्रुस्क और लिपेत्सक में आपातकाल की घोषणा
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में पहली बार रूस रक्षात्मक मुद्रा में आ गया है। शुक्रवार यूक्रेन के भीषण हमले के कारण रूस को क्रूस्क और लिपेत्सक में आपातकाल की घोषणा करपी पड़ी।
![]() यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र के कोस्टियनिटनिव्का में रूसी मिसाइल के सुपरमार्केट पर गिरने के बाद आपातकालीन कर्मचारी क्षतिग्रस्त कार को हटाते। |
रूस ने क्रुस्क क्षेत्र में बढ़ते तनावपूर्ण स्थिति और यूक्रेन के ताबड़तोड़ हमले के कारण आपात स्थिति मंत्रालय ने शुक्रवार को बैठक के बाद यह घोषणा की। इसके साथ ही क्रू स्क में आपातकालीन स्थितियों की रोकथाम और उन्मूलन और अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयारी की भी समीक्षा की गई।
सिन्हुआ समाचार के अनुसार, मंत्रालय ने कहा, ‘चर्चा के एजेंडे में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमले के कारण क्रूस्क क्षेत्र के क्षेत्र में स्थिति थी। इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि आपात स्थिति मंत्रालय क्रूस्क में यूक्रेनी सेना को हराने के लिए एक सैन्य अभियान जारी है, क्षेत्र में घुसपैठ के बाद से यूक्रेनी पक्ष को 945 सैनिकों और 102 सैन्य वाहनों का नुकसान हुआ है। इस्सके पहले रूस ने कुस्र्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के आगे बढ़ने के प्रयासें को सफलतापूर्वक रोकने का दावा किया।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना के हमले को रोकने के लिए अपनी सीमा रक्षा इकाइयों को तैनात किया, हवाई हमले, मिसाइल हमले और तोपखाने की मदद से यूक्रेनी सेना को आगे बढ़ने से रोका।
यूक्रेनी सेना की क्रुस्क में ज्यादा अंदर तक घुसने की अलग-अलग इकाइयों की कोशिशों को विफल कर दिया गया और सुमी क्षेत्र में यूक्रेनी रिजर्व बलों के खिलाफ हवाई हमले किए गए।
रूसी मंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना और सुरक्षा बल यूक्रेनी सेना के उन समूहों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं जो कुस्र्क क्षेत्र के सुद्जा और कोरेनेवो जिलों में मौजूद हैं। कुस्र्क क्षेत्र में कीव के बड़े पैमाने पर हमले की शुरुआत से यूक्रेन की सेना को भारी नुकसान हुआ है।
660 सैनिक मारे गए हैं और 82 टैंक और भारी हथियार बर्बाद हो गए हैं। कुस्र्क क्षेत्र के कार्यवाहक उपराज्यपाल आंद्रेई बेलोस्टोस्की ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना को आगे बढ़ने से रोक दिया है।
यूक्रेन ने रूस के 27 ड्रोनों को मार गिराया
दूसरी ओर, यूक्रेनी सेना ने रूस की ओर से छोड़े गए सभी 27 लड़ाकू ड्रोनों को मार गिराया। यूक्रेनी वायु सेना ने शुक्रवार को जानकारी दी। एक सोशल मीडिया बयान के मुताबिक रूस के शहीद-136 और शहीद-131 ड्रोनों को उत्तरी, मध्य, दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन के सात क्षेत्रों में हवा में ही रोका गया और सभी ड्रोन को मार गिराया। कीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने कहा कि वायु रक्षा पण्राली क्षेत्र में सहजगता के साथ काम कर रहा है।
रूस के लिपेत्स्क में यूक्रेनी ड्रोल हमले के बाद आपातकाल
उधर, रूस के लिपेत्स्क नगर जिले में भी यूक्रेनी ड्रोन हमले से हुए विस्फोट के बाद शुक्रवार को आपातकाल स्थिति की घोषणा की गई। लिपेत्स्क के गवर्नर इगोर आर्टामोनोव ने सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से चार स्थानीय बस्तियों को खाली करने की घोषणा की।
आर्टामोनोव ने कहा कि विस्फोटक वस्तुओं में हुए विस्फोट के परिणामों को खत्म करने के लिए, लिपेत्स्क जिले में आपातकाल की स्थिति लागू की जा रही है। निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोप्त्सेवी खुटोर, फेडोरोव्का, याकोवलेव्का, टाइनकोव्का बस्तियों को खाली करने का निर्णय लिया गया है। मॉस्को से लगभग 370 किमी दक्षिण में स्थित लिपेत्स्क शहर पर हाल ही में नागरिक संरचनाओं पर ड्रोन से महत्वपूर्ण विस्फोट शुरू किया गया।
| Tweet![]() |